विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रयागराज बना दुनिया का सबसे बड़ा शहर, मौनी अमावस्या के चलते रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नान

Updated: Tue, 28 Jan 2025 09:45 PM (IST)

(Mauni Amavasya) मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। यह किसी भी शहर की भ ...और पढ़ें

प्रयागराज बना दुनिया का सबसे बड़ा शहर। (तस्वीर जागरण)
प्रयागराज बना दुनिया का सबसे बड़ा शहर। (तस्वीर जागरण)

जागरण संवाददाता, महाकुंभनगर। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसमुद्र उमड़ने के साथ ही मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। जब पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए संगम नगरी में आ पहुंचे। किसी भी शहर की भौगोलिक सीमा में यह जनसंख्या न केवल दुनिया के सबसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ने वाली थी, बल्कि कई देशों की कुल जनसंख्या से भी अधिक थी।

बुधवार को यह आंकड़ा आठ करोड़ के आसपास हो सकता है। मंगलवार सुबह से ही गंगा घाटों पर डुबकी लगाने वालों की कतारें लगी थीं। देर रात तक यह संख्या पांच करोड़ पार कर गई। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन भक्तों की अपार श्रद्धा के आगे यह छोटे पड़ गए। यह भी प्रमाणित हो गया कि भारतीय संस्कृति और आस्था की जड़ें कितनी गहरी हैं।

यह न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बना, बल्कि यह दर्शाता है कि जब करोड़ों लोग एक उद्देश्य के लिए एकत्रित होते हैं, तो वह क्षण इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है।

एक दिन के लिए टोक्यो से भी बड़ा शहर

दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची में टोक्यो (3.74 करोड़) सबसे आगे है। इसके बाद दिल्ली (2.93 करोड़) और शंघाई (2.63 करोड़) है, लेकिन मौनी अमावस्या स्नान पर्व का मुहूर्त शुरू होने की तारीख पर प्रयागराज ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया।

इन देशों की आबादी से अधिक महाकुंभ में श्रद्धालु

महाकुंभ में उमड़ी भीड़ कई देशों की कुल आबादी से अधिक है। यूक्रेन की कुल जनसंख्या 3.7 करोड़ है। स्पेन की आबादी 4.84 करोड़ है। मलेशिया (3.43 करोड़) और पोलैंड (3.67 करोड़) की कुल जनसंख्या से भी अधिक लोग महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं।

मात्र 12 घंटे में 51 विमानों के संचालन का कीर्ति मान

प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर मकर संक्रांति पर 38 विमानों के आवागमन का कीर्तिमान 14 दिन बाद ही टूट गया। मात्र 12 घंटे में 51 विमानों का आवागमन हुआ और नया कीर्तिमान बन गया। यह संख्या अभी बढ़ रही है।

साल 2019 में सिविल एयरपोर्ट बनने के बाद यह एक दिन में आने वाले विमानों की सर्वाधिक संख्या है। मौनी अमावस्या पर विमानों के आवागमन का नया कीर्तिमान बनना तय है। अनुमान है कि 80 विमान यहां से संचालित होंगे।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: योगी सरकार मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं पर कराएगी पुष्प वर्षा, 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों का होगा इस्तेमाल