Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी, 7 डिग्री पर पहुंचा पारा, अब शीतलहर झेलने को रहें तैयार

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 26 Dec 2025 03:07 PM (IST)

    Prayagraj Weather प्रयागराज में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे गलन महसूस हो रही है ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather प्रयागराज में सर्दी सितम ढाने लगी है, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर की चेतावनी दी है, अलाव लोगों का सहारा बना है।

    Prayagraj Weather प्रयागराज में सर्दी सितम ढाने लगी है, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर की चेतावनी दी है, अलाव लोगों का सहारा बना है।

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार से ठंड का असर और तेज होगा

    2. न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी आएगी कमी, गलन और बढ़ेगी

    3. शुक्रवार को सुबह से खिली धूप लेकिन ठंडी हवा के कारण राहत नहीं मिली

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय तेज गलन का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह के वक्त कोहरा जल्दी छंट गया और धूप भी खिली, लेकिन ठंडी हवा के कारण राहत नहीं मिल सकी। अलाव गर्मी का सहारा बना रहा। 

    धूप के बाद भी गर्म कपड़े शरीर से नहीं उतरे

    Prayagraj Weather मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर पड़ रहा है। इसी वजह से हवाओं का प्रवाह बढ़ा है और वातावरण में सिहरन बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह शहर में दृश्यता बेहतर रही, लेकिन धूप के बावजूद लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

    तापमान गिरेगा, बढ़ेगी गलन 

    Prayagraj Weather मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शनिवार से ठंड का असर और तेज होगा। आने वाले दिनों में केवल न्यूनतम ही नहीं, बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के समय भी ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में यह गिरावट गलन को और तीव्र कर देगी, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

    लगातार चौथे दिन सुबह आर्द्रता 100 रही

    Prayagraj Weather गौरतलब है कि लगातार चौथे दिन सुबह के समय वातावरण में 100 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई है। अधिक नमी के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। दोपहर बाद जैसे ही हवा चलनी शुरू हुई, ठंड और बढ़ गई।

    खबरें और भी

    ठंड में दिनचर्चा पर भी दिख रहा असर 

    Prayagraj Weather मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि हवा की गति इसी तरह बनी रही तो शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर की दिनचर्या पर भी असर दिखने लगा है। सुबह टहलने निकलने वालों की संख्या घट गई है जबकि अलाव और हीटर का सहारा लेने वालों की तादाद बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें- E-Adhiyachan Portal : TGT-PGT भर्ती के लिए बनाए गए ई-अधियाचन के पोर्टल में कई कमियां, NIC को भेजी रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने की तैयारी, प्रयागराज के विद्या भारती स्कूलों में विशेष कक्षाएं शुरू