प्रयागराज शहर में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, लोसेआ सहित प्रमुख चौराहों पर बनेगा फ्लाईओवर, मिलेगी जाम से मुक्ति
प्रयागराज में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर,लोसेआ सहित कई चौराहों पर फ्लाईओवर बनने से शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। नए यमुना पुल से किला घाट तक रिवर ...और पढ़ें

प्रयागराज में जाम से मिलेगी मुक्ति, प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर और रिवरफ्रंट का होगा निर्माण। जागरण आर्काइव
HighLights
शहरी विकास, बुनियादी ढांचे, आध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगी गति
नए यमुना पुल के पास से किला घाट तक बनेगा रिवर फ्रंट
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान सड़कों का चौड़ीकरण किया गया। अब शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर फ्लाइओवर बनाया जाएगा। इससे जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी और सफर भी आरामदायक रहेगा।
नए यमुना पुल से किला घाट तक दो किमी रिवर फ्रंट बनेगा
मिंटो पार्क के सामने नए यमुना पुल के बगल से किला घाट तक लगभग दो किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट भी बनाया जाएगा। इसके बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मनकामेश्वर मंदिर से श्रद्धालु और पर्यटक पैदल ही अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर कारिडोर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
स्टेनली रोड, तेलियरगंज, एकलव्य चौराहा पर फ्लाईओवर
जाम की समस्या से शहरवासियों को छुटकारा दिलाने के लिए स्टेनली रोड पर कलश चौराहा, तेलियरगंज, महर्षि भरद्वाज, लोक सेवा आयोग, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहा, एकलव्य चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। कई चौराहों पर फ्लाइओवर का निर्माण कुंभ 2031 के पहले पूरा हो जाएगा।
विकास कार्यों का डीपीआर शासन को भेजा जाएगा
महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि विकास कार्यों का डीपीआर बनाकर जल्द ही निगम के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन के द्वारा संबंधित विभागों को कार्य की अनुमति प्रदान की जाएगी। बताया कि रिवर फ्रंट का निर्माण तीन से चार वर्ष के भीतर कराने का प्रयास होगा।