विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झूंसी से गोरखपुर के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Updated: Wed, 24 Dec 2025 05:32 PM (IST)

माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे झूंसी से गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। दो जोड़ी ट्रेनों की समय सारिणी जारी हो गई है। ये ट् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर-झूंसी के बीच चलेंगी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें

  2. रेलवे ने जारी की ट्रेनों की समय सारिणी

  3. माघ मेला में चलेंगी चार अनारक्षित रिंग रेल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेला के दौरान गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा रेलवे आसान बनाने जा रहा है। झूंसी से गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। दो जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी भी बुधवार को रेलवे ने जारी कर दी है।

पहली ट्रेन 05002 गोरखपुर-झूसी विशेष गाड़ी एक, तीन, 13, 15, 16, 18, 21, 23, 30 जनवरी तथा एक, 13 और 15 फरवरी 2026 को गोरखपुर से रात 9:30 बजे रवाना होगी। यह चौरी चौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, बेलथरा रोड, मऊ, औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड और हंडिया खास होते हुए अगली सुबह 6:00 बजे झूंसी पहुंचेगी।

वापसी में 05001 झूसी-गोरखपुर विशेष ट्रेन अगले दिन रात 10:30 बजे झूंसी से चलेगी और सुबह 6:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन 05004 गोरखपुर-झूंसी विशेष दो, 14, 17, 22, 31 जनवरी और 14 फरवरी 2026 को गोरखपुर से रात 9:30 बजे रवाना होगी और सुबह 6:00 बजे झूंसी पहुंचेगी। वापसी में 05003 झूसी-गोरखपुर विशेष सुबह 7:45 बजे झूसी से चलेगी और दोपहर 4:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ये दोनों ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित होंगी। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि माघ मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं और ये विशेष ट्रेनें उनकी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगी।

रामबाग के रास्ते भी चलेगी रिंग रेल
माघ मेला के दौरान दो जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन चार अनारक्षित रिंग रेल चलेंगी। इनका संचालन प्रयागराज रामबाग के रास्ते ही होगा। ये ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से शुरू होकर प्रयागराज रामबाग, झूंसी, बनारस, भदोही, जंघई, जफराबाद, अयोध्या धाम, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ आदि स्टेशनों को जोड़ते हुए वापस प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी।
ट्रेनें सुबह छह बजे, दोपहर 1:30 बजे, शाम 5:30 बजे और 5:45 बजे रवाना होंगी। इनमें एक ट्रेन मेमू रेक से चलेगी। सभी अनारक्षित होने से श्रद्धालु साधारण टिकट लेकर बैठ सकेंगे।