Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के घूरपुर में फंदे से लटकी मिली अधेड़ की लाश, पुलिस खुदकुशी बता रही; पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा मौत का राज

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 19 Jun 2026 01:48 PM (IST)

    प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय संतलाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस ...और पढ़ें

    प्रयागराज के घूरपुर में फंदे से लटकी मिली अधेड़ की लाश तो जुटी भीड़। जागरण

    प्रयागराज के घूरपुर में फंदे से लटकी मिली अधेड़ की लाश तो जुटी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. 50 वर्षीय संतलाल मजदूरी करते थे

    2. पत्नी का हो चुका है निधन, संतान नहीं है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार में घूरपुर थाना क्षेत्र के दलवाबारी गांव में एक अधेड़ की लाश शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटकती मिली। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

    दलवाबारी गांव निवासी 50 वर्षीय संतलाल मजदूरी करते थे। गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिवार के लोगों ने जैसे ही दरवाजा खोला सामने संतलाल का फंदे से लटकता शव देखकर हतप्रभ रह गए। घरवालों में चीख-पुकार मच गई।

    सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल की। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। स्वजन ने पुलिस को बताया कि संतलाल की पत्नी का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। इसके बाद से वह अकेले रह रहे थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। वह अपनी वृद्ध माता के साथ रहते थे।

    घूरपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती 2023 में फर्जीवाड़ा : मीरजापुर के 8 लोग फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से बने सिपाही, प्रतापगढ़ में खुला मामला

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के कौंधियारा में सगे भाइयों का अपहरण, काली कार सवार अपहर्ताओं ने कुछ दूर आगे छोटे भाई को छोड़ा