Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में ट्रैक्टर समेत चालक का अपहरण, गुंडा टैक्स न देने पर वारदात, पुलिस ने बरामद किया

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 25 Dec 2025 01:32 PM (IST)

    प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चालक का अपहरण हुआ, वजह गुंडा टैक्स बताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुदनीपुर के पास से बर ...और पढ़ें

    प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र गुंडा टैक्स के लिए ट्रैक्टर चालक का अपहरण किया गया, उसे बरामद करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

    प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र गुंडा टैक्स के लिए ट्रैक्टर चालक का अपहरण किया गया, उसे बरामद करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। 

    HighLights

    1. झूंसी पुलिस ने सुदनीपुर के समीप से चालक को बरामद किया

    2. एसओ बोले- मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, होगी कार्रवाई

    संसू, झूंसी, प्रयागराज। प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार सुबह उस समय खलबली मच गई जब मेला क्षेत्र में कार्य कर रहे एक ट्रैक्टर चालक का वाहन समेत अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। हालांकि तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। मामला गुंडा टैक्स को लेकर बताया जाता है। तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

    ट्रैक्टर अभी आरोपितों के कब्जे में है

    गंगापार के बहादुरपुर विकास खंड के विपिन यादव को मेला क्षेत्र से ट्रैक्टर समेत कुछ लोगों ने अपहृत कर लिया। इसकी जानकारी वाहन मालिक नितिन यादव को हुई तो उन्होंने डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने विपिन यादव को सुदनीपुर से बरामद किया। हालांकि ट्रैक्टर अभी आरोपितों के कब्जे में बताया जाता है।

    झूंसी एसओ बोले- मामले की जांच-पड़ताल हो रही है 

    इस संबंध में भुक्तभोगी ट्रैक्टर मालिक नितिन सिंह यादव का कहना है कि सुदनीपुर के कुछ लोग गुंडा टैक्स मांग रहे थे, नहीं देने पर उसे उठा लिया गया। फिलहाल मामले तहरीर झूंसी थाना में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ महेश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather Forecast : एक सप्ताह तक रहेगा घने कोहरे का दौर, शनिवार से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर करेगी परेशान

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में गोबर की कमी के कारण पांच दिन से बायोगैस प्लांट ठप, पर्याप्त बिजली उत्पादन भी नहीं हो पा रहा

    खबरें और भी