Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वज्रपात की चपेट में आकर प्रयागराज में युवक की चली गई जान, कौशांबी में तीन गाय व मोर की मौत

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 02:48 PM (IST)

    शुक्रवार सुबह प्रयागराज के उतरांव में वज्रपात से एक युवक की जान चली गई, वहीं कौशांबी के कोखराज में तीन गायों और एक मोर की मौत हो गई। यह घटना बारिश के ...और पढ़ें

    वज्रपात से कौशांबी में गायों व मोर की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। जागरण

    वज्रपात से कौशांबी में गायों व मोर की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. बारिश के दौरान मौत बन कर टूटी आसमानी बिजली

    2. प्रयागराज के उतरांव व कौशांबी के कोखराज में हादसा

    संसू, जागरण, उतरांव (प्रयागराज)। शुक्रवार सुबह आसमान में छाए बादलों ने प्रयागराज और कौशांबी में बारिश शुरू कर दी। इसी दौरान वज्रपात भी हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से प्रयागराज के उतरांव क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। वहीं कौशांबी के कोखराज इलाके में तीन गाय और एक मोर की जान चली गई। 

    जानवरों को चारा डालने गया था धीरज 

    उतरांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर बारो गांव निवासी 22 वर्षीय धीरज भारतीया पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ भारतीया शुक्रवार सुबह बारिश के बीच जानवरों को चारा डालने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान वज्रपात की जद में आने से वह गंभीर रूप से गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे तत्काल शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    घर और गांव में शोक का माहौल

    धीरज भारतीया चार भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर ‌था। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में सहयोग करता था। उसकी मौत से मां सुशीला देवी सहित पूरा परिवार गमगीन है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

    कौशांबी में गायों व मोर की मौत

    टेढ़ीमोड़ प्रतिनिधि के अनुसार कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे हुई बारिश के दौरान वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आकर एक पशुपालक की तीन गाय और एक मोर की मौत हो गई। शहजादपुर निवासी रवि शंकर यादव ने अपने घर के बगल पेड़ों के नीचे तीन गायों को बांधा था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक घटना : मोहर्रम जुलूस देखने गया किशोर खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया, चली गई जान

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के नैनी से मानिकपुर तक सभी रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे आधुनिक पैदल मार्ग, यात्रियों को होगी सुविधा