Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज को मिली पहली अमृत भारत ट्रेन, पढ़िए VIP सफर की 10 खास सुविधाएं

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:18 AM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को पहली अमृत भारत ट्रेन का रेक आवंटित किया गया है, जिससे अब प्रयागराज से सीधी वीआईपी सुविधाओं वाली ट्रेनें चलेंगी। यह ट्रेन ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. एनसीआर को मिला पहला अमृत भारत ट्रेन रेक।

    2. प्रयागराज से शुरू होगा वीआईपी सुविधाओं वाला सफर।

    3. 'पुश-पुल' तकनीक, बायो-वैक्यूम टॉयलेट जैसी 10 सुविधाएं।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप ट्रेन का सफर सिर्फ इसलिए टालते हैं क्योंकि आपको लंबी यात्रा में झटके लगने, बदबूदार टायलेट्स और ट्रेन के अचानक रुकने-चलने से होने वाली घबराहट से डर लगता है, तो अपनी पैकेजिंग शुरू कर दीजिए। रेलवे ने प्रयागराज वालों को एक ऐसा तोहफा दिया है, जो आम बजट में आपको 'वीआईपी क्लास' का अहसास कराएगा।

    उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से पहली बार अपनी खुद की अमृत भारत ट्रेन का ब्रांड न्यू रेक आवंटित कर दिया गया है। अब तक प्रयागराज और छिवकी स्टेशनों से होकर आधा दर्जन अमृत भारत ट्रेनें गुजरती तो थीं, लेकिन वे दूसरे रेलवे जोनों की होती थीं। नतीजा?

    स्थानीय यात्रियों को कंफर्म सीट के लिए तरसना पड़ता था। लेकिन अब यह ट्रेन सीधे प्रयागराज से बनकर रवाना होगी—यानी सीटें भी अधिकऔर टाइमिंग की टेंशन भी खत्म। माना जा रहा है कि इसे जल्द ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई या आईटी हब बेंगलुरु के रूट पर पटरी पर उतारा जाएगा।

    क्या है इसमें ऐसा खास? जानिए इस ट्रेन की 10 'सुपर' सुविधाएं
    आम ट्रेन का किराया देकर 'राजधानी' और 'वंदे भारत' जैसी लग्जरी का मजा देने वाली यह ट्रेन तकनीकी रूप से बेहद आधुनिक है। आइए नजर डालते हैं इसकी 10 सबसे बड़ी खूबियों पर।

    खबरें और भी


    'पुश-पुल' की सुपर स्पीड टेक्नोलॉजी
    इस ट्रेन के आगे और पीछे—दोनों तरफ शक्तिशाली इंजन लगे हैं। जब आगे का इंजन ट्रेन को खींचता है, तो पीछे वाला इंजन धक्का देता है। इसका फायदा? ट्रेन सेकंडों में अपनी टाप स्पीड पकड़ लेती है और ब्रेक लगने पर तुरंत रुकती है। यानी आपका कीमती समय बचेगा।

    जीरो झटका सफर (सेमी-परमानेंट कपलर)
    सफर के दौरान जब ट्रेन रुकती है या शुरू होती है, तो नींद खराब करने वाले झटके अब बीती बात हो जाएंगे। इसमें बोगियों को आपस में जोड़ने के लिए विशेष सेमी-परमानेंट कपलर लगाए गए हैं, जो पूरी ट्रेन को एक स्मूथ फ्लो में चलाते हैं।

    amrit_train

    फाइव स्टार बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स
    गंदे टॉयलेट की झंझट खत्म खत्म करने के लिए इस ट्रेन के सभी कोचों में हवाई जहाज की तर्ज पर आधुनिक बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स और प्रीमियम वाटर टैप फिटिंग्स दी गई हैं।

    गर्मी में भी कूल-कूल अहसास (इंसुलेटेड रूफ)
    कड़कड़ाती धूप में भी ट्रेन का तापमान नियंत्रित रहेगा। इसकी छत में विशेष इंसुलेटेड मटेरियल लगाया गया है, जो बाहर की गर्मी को डिब्बे के अंदर हावी नहीं होने देता।

    हूपर डिजाइन से मिलेगी ताजी हवा
    दमघोंटू बोगियों से छुटकारा दिलाने के लिए इसमें हूपर कोच डिजाइन का इस्तेमाल हुआ है, जिससे हवा का बेहतर वेंटिलेशन होता है और उमस महसूस नहीं होती।

    तीसरी आंख का सख्त पहरा
    सुरक्षा के लिहाज से यह ट्रेन एकदम अभेद्य है। हर कोच में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि महिला और बुजुर्ग यात्री पूरी तरह बेफिक्र होकर सफर कर सकें।

    हाई-टेक फायर अलार्म और सेफ्टी सिस्टम
    किसी भी आपात स्थिति या धुएं की आहट मिलते ही एक्टिव होने वाला ऑटोमैटिक फायर अलार्म सिस्टम हर डिब्बे में मौजूद है।

    एर्गोनॉमिक सीटें और फोल्डिंग टेबल
    इसकी सीटें साधारण ट्रेनों के मुकाबले कहीं ज्यादा गद्देदार और आरामदायक हैं। साथ ही, खाना खाने और मोबाइल-लैपटॉप रखने के लिए फोल्डिंग टेबल्स दी गई हैं।

    यह भी पढ़ें- वैशाली समेत कई ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ बर्थ समाप्त, टीटीई में रोष


    मॉडर्न चार्जिंग पॉइंट्स और होल्डर्स
    हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और बॉटल होल्डर की सुविधा है, जिससे सफर में गैजेट्स की बैटरी खत्म होने का डर नहीं रहेगा।

    पॉकेट-फ्रेंडली किराया
    इन तमाम फाइव-स्टार सुविधाओं के बावजूद, इसका किराया इस तरह तय किया गया है कि एक आम मजदूर, छात्र या मध्यमवर्गीय परिवार बिना किसी वित्तीय बोझ के इस 'वीआईपी सफर' का लुत्फ उठा सके



    यात्रियों की सुविधा बढ़ाने नई ट्रेन चलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में एक और अच्छी खबर है। ‌रेलवे बोर्ड से रेक आवंटन की आधिकारिक सूचना मिल चुकी है। जैसे ही रेक एनसीआर को प्राप्त होगा, रूट और समय-सारणी को अंतिम रूप देकर इसके संचालन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

    -

    -डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।