मतांतरण कराकर युवक को 10 वर्ष तक बंधक बनाने में चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज, एक प्रतापगढ़ पुलिस हिरासत में
प्रतापगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला को झांसा देकर लाया गया। ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में युवक को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
HighLights
मध्य प्रदेश के सागर जनपद के पथरिया हाट गांव का रहने वाला है पीड़ित
छत्तीसगढ़ में ढाबे पर काम करता था, झांसा देकर प्रतापगढ़ लाया गया था
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। झांसा देकर मध्य प्रदेश के एक युवक को बंधक बनाने और उसका मतांतरण करवाने के आरोपितों के खिलाफ पुलिसिया डंडा चला है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद एक को हिरासत में लिया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
मध्य प्रदेश के सांगर जनपद का निवासी है भुक्तभोगी
बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के सागर जनपद के पथरिया हाट गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष शुक्ला पुत्र भगवान दास छत्तीसगढ़ में ढाबे पर काम करता था। वहां पर 10 साल पहले कुटिलिया साड़देई डेरवा प्रतापगढ़ के बदरुल जमां पुत्र रफीउज्जमा, कल्लू व नईम पुत्र मुनीर तथा निजाम जैनुद्दीन से उसकी मुलाकात हुई। उसकी आर्थिक दशा खराब देख उन लोगों ने शादी करवा देने व घर बनवाकर जिंदगी संवार देने का झांसा देकर गांव ले आए।
झांसे में लेकर सागर को प्रतापगढ़ लाया गया
संतोष शुक्ला को झांसे में लेकर प्रतापगढ़ के डेरवा स्थित कुटिलिया साड़देई गांव लाने के बाद आरोपितों ने अपने मंसूबे को अंजाम देना शुरू कर दिया। संतोष को मुस्लिम बनाकर उसका नाम शेर खान करवा दिया। मामला तब खुला, जब संतोष रविवार को पुलिस चौकी डेरवा पहुंचा और मदद की गुहार लगाई।
मतांतरण कराकर फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया
संतोष ने पुलिस को बताया कि वह हिंदू है। गांव लाने वाले लोग उसे बंधक बनाकर घर पर मजदूरी कराते रहे। यहां आने के कुछ दिन बाद ही उसका मत परिवर्तन कर संतोष शुक्ला की जगह शेर खान पुत्र उमर खान निवासी कुटिलिया साड़देई के नाम से आधार कार्ड भी बनवा दिया। उससे कलमा पढ़वाया जाता था। नामजद किया गया निजाम मौलवी है।
किन चार के खिलाफ केस, कौन पुलिस हिरासत में?
इस संबंध में जेठवारा थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि संतोष की तहरीर पर कुटिलिया साड़देई डेरवा प्रतापगढ़ के बदरुल जमां पुत्र रफीउज्जमा, कल्लू व नईम पुत्र मुनीर तथा निजाम जैनुद्दीन पर केस दर्ज लिया गया है। बदरुल जमा को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
