Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: पुलिस के उड़े होश जब पीआरवी 112 लेकर भागा आरोपी, बड़ी मुश्‍किल से आया हाथ, जानिए क्‍या है पूरा माजरा

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 12:35 PM (IST)

    प्रयागराज के सावडीह गांव निवासी केशा देवी पत्नी लाल बहादुर खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान डिवाइडर पर खड़ी महिला को फूलपुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर ...और पढ़ें

    पकड़ने गई पुलिस की पीआरवी लेकर भागा आरोपित
    पकड़ने गई पुलिस की पीआरवी लेकर भागा आरोपित

    संसू फूलपुर। खेत से घर लौट रही महिला को प्रयागराज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पीआरवी पुलिस घायल महिला को उठाने लगी। इसी दौरान मौका पाकर कार चालक पीआरवी वाहन लेकर भाग निकला।

    घटनास्थल से दो किमी दूर उसने एक युवक को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपित को पकड़ा। वहीं हादसे में घायल महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सावडीह गांव निवासी केशा देवी पत्नी लाल बहादुर सोमवार सुबह खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान डिवाइडर पर खड़ी महिला को फूलपुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार में दो लोग सवार थे। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पीआरवी 112 घटनास्थल पर पहुंच गई और उसमें से उतरे पुलिसकर्मी महिला की सहायता करने के लिए आगे बढ़े।

    इसी बीच मौका पाकर दुर्घटना करने वाला युवक पीआरवी की ड्राइविंग सीट पर सवार हो गया और पीआरवी की गाड़ी लेकर फरार हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। पीआरवी लेकर भाग रहे युवक ने दो किलोमीटर दूर गुलहरिया के महाकालेश्वर मंदिर के सामने सत्यम चौरसिया पुत्र तीरथ चौरसिया निवासी सांवडीह को भी टक्कर मार दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। किसी तरह पुलिस ने उसको कब्जे में लेकर थाने ले गई।

    खबरें और भी

    मामले में कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किए गए कार चालक राजेंद्र कुमार पुत्र मुन्नू लाल निवासी जोंधवल तेलियरगंज प्रयागराज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है।