PGT Recruitment 2022 : 624 पदों की पीजीटी भर्ती का साक्षात्कार पूरा, चयन परिणाम एक-दो दिन में होगा जारी
PGT Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 624 पदों की पीजीटी भर्ती के साक्षात्कार संपन्न हो गए हैं। चयन परिणाम एक-दो दिन में जारी ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयगाराज।
HighLights
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में 15 जून से शुरू हुआ था साक्षात्कार
वर्ष 2022 की 18 विषयों की इस भर्ती में शनिवार को हिंदी के साथ समापन
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। PGT Recruitment 2022 एडेड माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष 2022 की प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती के साक्षात्कार की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 18 विषयों के 624 पदों के लिए साक्षात्कार 15 जून से शुरू किया था। शनिवार को हिंदी विषय के 200 अभ्यर्थियों में से 190 उपस्थित हुए।
इस तरह सभी विषयों को मिलाकर साक्षात्कार में उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक रही। इसके साथ ही आयोग अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने परीक्षाफल घोषित करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी माह सोमवार या मंगलवार को परीक्षाफल घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन संख्या-02/2022 के तहत पीजीटी भर्ती के लिए 18 विषयों की परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नौ और 10 मई को कराई थी, जिसका परिणाम रिकार्ड एक महीने के अंदर दो जून को घोषित किया गया था। इसमें 2253 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित हुए थे। साक्षात्कार की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होकर 27 जून को समाप्त हुई।
इसी के साथ अभ्यर्थियों की नजर अब अंतिम चयन परिणाम पर टिक गई है। अंतिम परिणाम जल्द देने के लिए जिन विषयों के लिए साक्षात्कार जिस क्रम में पूरे हो रहे थे, उसी क्रम में अंतिम परिणाम तैयार किए जाने का क्रम भी चलता रहा। इस तरह कई विषयों का चयन परिणाम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक के आधार पर तैयार कर लिया गया है।
खबरें और भी
PGT Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह के अनुसार साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक रही। अंतिम चयन परिणाम तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।