Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PCS Main Exam 2025 : 91 और अभ्यर्थी पीसीएस मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल, UPPSC ने औपबंधिक रूप से किया चयनित

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 21 Mar 2026 08:51 PM (IST)

    PCS Main Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस (मुख्य) परीक्षा-2025 के लिए 91 और अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से चयनित किया है। पहले 41 ...और पढ़ें

    PCS Main Exam 2025 पीसीएस मुख्य परीक्षा में 91 और अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।

    PCS Main Exam 2025 पीसीएस मुख्य परीक्षा में 91 और अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।

    HighLights

    1. अभ्यर्थन निरस्त किए जाने पर मिले प्रत्यावेदन के परीक्षण के बाद यूपीपीएससी का निर्णय

    2. लोक सेवा आयोग ने 11 मार्च-2026 में 410 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया था

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। PCS Main Exam 2025 उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस (मुख्य) परीक्षा-2025 के संबंध में लोक सेवा आयोग ने 11 मार्च-2026 को जिन 410 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया था, उनमें से 91 अभ्यर्थियों का प्रत्यावेदन परीक्षण के बाद स्वीकार कर उन्हें औपबंधिक रूप से मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया है। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के भी 60 अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। इन सभी के अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं, जो कि 29 मार्च से प्रस्तावित मुख्य परीक्षा मे सम्मिलित हो सकेंगे।

    85 अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए थे

    PCS Main Exam 2025 लोक सेवा आयोग के अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह के अनुसार अभ्यर्थन निरस्त होने पर 85 अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए थे। इनमें से 54 के प्रत्यावेदनों में कोई नया तथ्य नहीं मिलने के कारण उनके प्रत्यावेदन निरस्त कर दिए गए, जिनके अनुक्रमांक भी वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। 

    योग्यता संबंधी मानकों के तहत भी समीक्षा हुई 

    PCS Main Exam 2025 आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित ग्रुप-11 (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) पद के लिए योग्यता संबंधी मानकों के तहत भी समीक्षा की गई। यह परीक्षण केंद्र सरकार द्वारा जारी खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम-2011 (संशोधन 2022) तथा 2025 की अधिसूचना के अनुरूप किया गया।

    60 अभ्यर्थियों को अर्ह पाया गया 

    परीक्षण के बाद 60 अभ्यर्थियों को उक्त पद के लिए अर्ह पाया गया है। इस तरह इन 60 अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा में औपबंधिक प्रवेश देने का निर्णय आयोग ने लिया है। आयोग के इस निर्णय से 91 अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जबकि अस्वीकृत प्रत्यावेदन वाले अभ्यर्थियों में निराशा है।

    खबरें और भी