IRCTC का विशेष हवाई टूर पैकेज: महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर-महेश्वर, मांडू और इंदौर की यात्रा
आईआरसीटीसी ने 'दो ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर' के लिए चार रात और पांच दिन का विशेष हवाई टूर पैकेज घोषित किया है। यह यात्रा 20 से 24 सि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आईआरसीटीसी ने "दो ज्योतिर्लिंग" हवाई टूर पैकेज की घोषणा की।
महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर का भ्रमण।
यह यात्रा 20 से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने “दो ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर” के लिए चार रात और 5 दिन के विशेष हवाई टूर पैकेज की घोषणा की है। यह यात्रा 20 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इस टूर पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को लखनऊ से इंदौर आने-जाने की सुविधा फ्लाइट से मिलेगी। ठहरने के लिए तीन सितारा होटल का प्रबंध किया गया है।
इन जगहों के दर्शन
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर, चिंतामन गणेश, हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा ओंकारेश्वर मंदिर, महेश्वर में अहिल्याबाई किला व नर्मदा घाट, मांडू में जहाज महल और इंदौर के पितृ पर्वत का भ्रमण भी शामिल है। पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग करा सकते हैं।
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस' के रूप में बिना रुके सीधे दौड़ेगी
बुंदेलखंड और अवध के लाखों यात्रियों, तीर्थयात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट से मां बेल्हा देवी की पवित्र नगरी प्रतापगढ़ और प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाना न बेहद आसान हो जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने कानपुर-चित्रकूट और कानपुर-प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली दो अलग-अलग एक्सप्रेस ट्रेनों के विलय को हरी झंडी दे दी है। अक्सर चित्रकूट, बांदा या अतर्रा से लखनऊ और प्रतापगढ़ जाने वाले यात्रियों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उतरकर घंटों दूसरी ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था। भारी-भरकम सामान और छोटे बच्चों को लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर भागना किसी सिरदर्द से कम नहीं था।लेकिन अब नई विलय की गई ट्रेन 14123/14124 'मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस' के रूप में बिना रुके सीधे दौड़ेगी।