विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IRCTC कराएगा महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर की यात्रा, हवाई टूर पैकेज से इंदौर भी घूम सकेंगे; 3 Star होटल में रुकना-खाना

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 04 Sep 2026 08:27 PM (IST)

आइआरसीटीसी ने उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और इंदौर के लिए एक विशेष हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। यह यात्रा 20 से 24 सितंबर तक चलेगी।

आईआरसीटीसी ने हवाई टूर पैकेज में उज्जैन व इंदौर की यात्रा सुविधा दी है।

आईआरसीटीसी ने हवाई टूर पैकेज में उज्जैन व इंदौर की यात्रा सुविधा दी है।

HighLights

  1. यात्रा चार रात और पांच दिन की 20 से 24 सितंबर तक हो सकेगी

  2. यात्रियों को लखनऊ से इंदौर आने-जाने की सुविधा फ्लाइट से मिलेगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। IRCTC Air Tour Packages आइआरसीटीसी ने उज्जैन में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और इंदौर की यात्रा के एक खास हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। यह यात्रा चार रात और पांच दिन की होगी, जो 20 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगी।

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से इंदौर आने-जाने की सुविधा फ्लाइट से मिलेगी। साथ ही तीन सितारा होटलों में रुकने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम आइआरसीटीसी की ओर से रहेगा। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों-उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

इसके अलावा उज्जैन में चिंतामन गणेश, हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिर भी ले जाया जाएगा। यात्रा में ऐतिहासिक महेश्वर का किला, सहस्त्रधारा, नर्मदा घाट और मांडू के मशहूर जहाज महल व हिंडोला महल का भ्रमण शामिल है। इंदौर में खजराना गणेश और पितृ पर्वत के दर्शन भी होंगे।

IRCTC Air Tour Packages आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर आइआरसीटीसी कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।