Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गेहूं के दाम में बंपर वृद्धि, पहली बार 160 रुपये कुंतल बढ़ोतरी, किसानों को उपज का मिल सकेगा बेहतर दाम

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 10 Feb 2026 07:01 PM (GMT+05:30)

    सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। प्रयागराज मंडल में 250 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जहाँ 17 मार ...और पढ़ें

    गेहूं के समर्थन मूल्य में वृद्धि होने से प्रयाराज के किसानों को भी बेहतर दाम मिल सकेगा।

    गेहूं के समर्थन मूल्य में वृद्धि होने से प्रयाराज के किसानों को भी बेहतर दाम मिल सकेगा।

    HighLights

    1. सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति कुंतल किया

    2. प्रयागराज में 17 मार्च से शुरू हो जाएगी गेहूं की खरीद, 16 जून तक किसान बेच सकेंगे

    3. किसानों को पहले कराना होगा पंजीकरण, फिर तारीख मिलने पर होगी गेंहू की तौल

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 160 रुपये बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। इस वृद्धि से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और उत्पादन लागत की भरपाई होगी। प्रयागराज मंडल के चारों जिलों में गेहूं खरीद के लिए 250 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जहां समय पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने की तैयारी है, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

    न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित

    गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। पिछले साल 2425 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का मूल्य निर्धारित था। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 60 क्रय केंद्र खोले गए हैं।

    किसानों को तोल कराने में नहीं होगी परेशानी 

    वहीं प्रतापगढ़ में 69, फतेहपुर में 50 और कौशांबी में 37 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर समय से खरीद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिप्टी आरएमओ अविनाश चंद्र ने बताया कि किसानों को पंजीकरण, तौल और भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

    खास-खास

    - 2585 रुपये प्रति कुंतल गेहूं का समर्थन मूल्य इस बार, पिछले वर्ष था 2425 रुपये कुंतल

    - 250 क्रय केंद्र खोले जा रहे प्रयागराज मंडल में, जनपद में इस बार सबसे ज्यादा 94 केंद्र

    17 मार्च से 15 जून तक गेहूं की होगी खरीद

    सभी क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही निगरानी की भी व्यवस्था की जा रही है। इस बार 17 मार्च से 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। मंडल का चार वर्षों से गेहूं का लक्ष्य नहीं पूरा हो पा रहा था मगर इस वर्ष लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है।

    खबरें और भी

    किसानों के खाते में होगा भुगतान 

    आरएमओ राजू प्रसाद का कहना है कि समर्थन मूल्य बढ़ाने से मंडल में गेहूं का लक्ष्य इस बार पूरा होने की उम्मीद है। जल्द ही मंडल का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया जाएगा। किसानों को भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में होगा। खाता सक्रिय रखने के लिए पिछले तीन महीने में धनराशि का लेन-देन आवश्यक होता है।