Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अतीक के वक्त दूर रही, अबान की मौत पर खिंच आई? क्या फरार शाइस्ता ने किया बेटे का आखिरी दीदार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:01 PM (IST)

    फरार शाइस्ता परवीन ने अपने सबसे छोटे बेटे अबान का आखिरी दीदार किया होगा, ऐसी अटकलें हैं। खुफिया एजेंसियों और पुलिस की सक्रियता के बावजूद, प्रयागराज मे ...और पढ़ें

    फरार शाइस्ता और बेटा अबान की फाइल फोटो। जागरण

    फरार शाइस्ता और बेटा अबान की फाइल फोटो। जागरण  

    HighLights

    1. फरार शाइस्ता ने बेटे अबान का आखिरी दीदार किया, चर्चा तेज।

    2. अतीक-अशरफ के इंतकाल के बाद शाइस्ता की मौजूदगी की सुगबुगाहट।

    3. खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के बावजूद प्रयागराज में मिले संकेत।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फरार शाइस्ता (Shaista Parveen) ने मरहूम बेटे अबान का किया आखिरी दीदार! जी हां। समर्थकों की अदृश्य खामोशी, करीबियों की सुगबुगाहट इसी तरफ इशारे कर रहे हैं। शौहर अतीक, देवर अशरफ के इंतकाल पर कहीं नजर नहीं आने वाली शाइस्ता की दूरी शायद इस बार घट गई।

    बेटा अबान सबसे छोटी औलाद थी। अम्मी के लिए वह जिगर का टुकड़ा था। खुफिया एजेंसी के इनपुट जुटाने की सतर्कता, पुलिस और एसटीएफ की सक्रियता के बीच हटवा गांव से लेकर चकिया तक पहुंचे संकेत बहुत कुछ बयां कर रहे थे।

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed son funeral) के जेल में बंद दो बेटों क्रमश: मोहम्मद उमर और अली अहमद को उनके छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे (Aban Ahmed last rites) में शामिल होने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने उनकी पैरोल के लिए दाखिल की गई बुआ परवीन कुरैशी की याचिका स्वीकार कर ली है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद सामंत की खंडपीठ ने प्राथमिकता के आधार पर केस सुना और आठ अगस्त को रात आठ बजे तक के लिए पैरोल मंजूर कर ली।

    जेल में बंद बड़े भाइयों का इंतजार
    माफिया अतीक का बेटा एहजम, रिश्तेदार, करीबी और समर्थक जेल में बंद उमर व अली का इंतजार कर रहे हैं। बड़े भाइयों के आने पर अबान का जनाजा उठेगा। इसके बाद कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ के पास की कब्र में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं, अबान के दोस्त रफीक उर्फ सोनू को शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद दफनाया गया।

    खबरें और भी

    abanp

    हटवा स्थित अबान के बुआ के घर लगी भीड़ व तैनात पुलिस l जागरण


     

    पूरे गांव में मातम के बीच शांति और सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए सुबह से ही हटवा गांव, कसारी-मसारी कब्रिस्तान और चकिया में पुलिस फोर्स तैनात है। इस दौरान माफिया के करीबियों और समर्थकों के बीच गहमागहमी बनी रही। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही इनामी शाइस्ता, आयशा नूरी और जैनब के आने की आहट पर खुफिया एजेंसी भी सतर्क रहकर इनपुट जुटाती रही।

    हीवेट रोड से बैठा आजम, हटवा से सवार हुए अबान समेत तीन
    झांसी में दुर्घटना में हुई अतीक के पुत्र अबान और उसके एक दोस्त की गुरुवार सुबह मौत हो गई थी। झांसी चलने का प्लान तो कार में सवार होने के बाद बना था, जबकि पहले योजना लखनऊ चलने की थी। इसके लिए बुधवार रात अबान की मो. जैद से बात भी हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 4 साल में 16 चालान, पता भी निकला फर्जी... अतीक के बेटे अबान की एक्सीडेंट वाली कार को लेकर खुलासा

    यही नहीं, कार में सवार पांचों की रात में बातचीत के बाद तय हुआ था कि गुरुवार सुबह चार बजे निकलना है। मोहत्सिमगंज में रहने वाला मो. जैद गुरुवार सुबह उठा और घरवालों से बोला कि वह लखनऊ जा रहा है। बादशाही मंडी के रहने वाले आजम को फोन कर सड़क पर आने को कहा। हीवेट रोड पर आजम मौजूद था। फिर उसके साथ हटवा की ओर निकल पड़ा। यहां अबान, सोनू व मो. उमर मौजूद थे।

    फटे लिवर-लंग्स, टूटी पसलियां, रक्तस्राव से अबान की हुई मौत
    दुर्घटना में अतीक के बेटे अबान का लीवर-लंग्स फट गए। पसलियां टूट गई और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ। इन कारणों से उसकी मौत हुई। जबकि सोनू के सिर की हड्डी टूटी और दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए। झांसी मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद चोटों के बारे में जानकारी दी।

    अबान की शरीर में कुल 23 चोट मिली। गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे बजे डा. रजनीश, डा. पंकज मुस्तरिया और डा. जिया जफर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।