UP बार काउंसिल चुनाव: अनुराग पांडेय फिर सदस्य निर्वाचित, जीत के लिए तय 7088 मतों का सबसे पहले पूरा किया कोटा
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव में निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय फिर सदस्य निर्वाचित घोषित हुए हैं। कानपुर नगर निवासी ...और पढ़ें

UP बार कौंसिल चुनाव में सदस्य पद पर अनुराग पांडेय निर्वाचित घोषित हुए हैं।
HighLights
निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय कानपुर नगर के निवासी हैं
कौंसिल सचिव की जारी विज्ञप्ति में जीत की जानकारी दी गई
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। बार कौंसिल ऑफ उप्र के चुनाव में निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर निवासी अनुराग पांडेय फिर सदस्य निर्वाचित घोषित हुए हैं। कौंसिल सचिव रामकिशोर शुक्ल की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। द्वितीय वरीयता मतों की गिनती के दौरान प्रत्याशी क्रमांक 183 नीरज दूबे एलिमिनेट हुए। उनकी गिनती में अनुराग को 12 मत और मिले। इससे अनुराग ने जीत के लिए निर्धारित 7088 मतों का कोटा पूरा कर लिया।
पर्यवेक्षक जस्टिस सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी जस्टिस अरविंद कुमार त्रिपाठी ने उन्हें निर्वाचित घोषित किया। अनुराग पांडेय को 58 अतिरिक्त मत भी मिले हैं। नीरज दूबे के शेष मतों की गिनती शनिवार को होगी। इसके बाद अनुराग के अतिरिक्त मत शेष उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर बांटे जाएंगे।
मतगणना के मौजूदा आंकड़ों में शीर्ष 24 अन्य प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है: प्रशांत सिंह अटल (लखनऊ)- 6840, देवेंद्र मिश्रा नगरहा (प्रयागराज)-6267, निवर्तमान अध्यक्ष शिव किशोर गौर (बुलंदशहर)- 5161, पांचू राम मौर्य (प्रयागराज)- 5056, अजय यादव (प्रयागराज)-4887, अजय शंकर श्रीवास्तव (गोंडा)-4470, शिरीष कुमार मेहरोत्रा (बरेली)-4334 ; जानकी शरण पांडेय (लखनऊ)- 4110, जय नारायण पांडेय (लखनऊ)-4048, अमरेन्द्र नाथ सिंह (प्रयागराज)-4020, अंकज मिश्रा (कानपुर नगर)-4018, इमरान माबूद खान ‘आइएम खान’ (प्रयागराज)- 3881, हरजीत अरोड़ा (आगरा)-3823, प्रदीप कुमार सिंह पीके सिंह (लखनऊ)-3784 अखिलेश कुमार अवस्थी (लखनऊ)- 3736, श्रीनाथ त्रिपाठी (वाराणसी) -3684 मत, राकेश पाठक (प्रयागराज)- 3658 मत, अजय कुमार शुक्ला (लखीमपुर खीरी)- 3603, परेश मिश्रा (लखनऊ)-3583, मधुसूदन त्रिपाठी (गोरखपुर)- 3524, इमरान उल्लाह (प्रयागराज)- 3516, ब्रजेश कुमार यादव (लखनऊ)-3290 और रोहिताश्व कुमार अग्रवाल (मेरठ) 3235 मत।
