विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हालैंड हाॅल हॉस्टल के छात्र पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल व लोहे की राड से किया घायल

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:57 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल हॉस्टल में एक छात्र पर जानलेवा हमला हुआ। प्रमदाचरण बनर्जी छात्रावास के छात्रों पर कांच की बोतल और लोहे की राड से हमला करने का आरोप है। पीड़ित छात्र बीए प्रथम वर्ष का है, जिसने कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल हॉस्टल के छात्र पर जानलेवा हमला मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल हॉस्टल के छात्र पर जानलेवा हमला मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. प्रमदाचरण बनर्जी छात्रावास के अतःवासी छात्रों ने वारदात को दिया अंजाम

  2. पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कर्नलगंज थाने की पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हालैंड हॉल हॉस्टल के एक छात्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। आरोपितों पर हॉस्टल के बाहर वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र को धमकी भी दी। प्रमदाचरण बनर्जी छात्रावास के अतःवासी कुछ छात्रों पर आरोप है। कर्नलगंज पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच-पड़ताल कर रही है।

पीड़ित बीए प्रथम वर्ष का है छात्र

बताया गया है कि कौशिक प्रताप पुत्र राकेश कुमार सोराव उग्रसेनपुर प्रयागराज का निवासी है। वह वर्तमान समय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक विज्ञान वर्ग प्रथम वर्ष का छात्र है और हालैंड हाॅल छात्रावास के कक्ष संख्या 38 का अंतःवासी है।

जानलेवा हमला में कौशिक घायल  

कौशिक प्रताप का आरोप है कि छह अप्रैल की शाम प्रमदाचरण बनर्जी छात्रावास के अतःवासी हिमांशु त्रिपाठी, आयुष पाल, शास्वत पांडेय, श्रीनाथ सिंह, अकुल पटेल कई अज्ञात लोगों ने हॉस्टल के बाहर उसे रोक लिया। जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज किया और कांच की बोतल, लोहे की राड से जानलेवा हमला किया। इससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई है।

जान से मारने की धमकी भी दी गई 

कौशिक प्रताप का यह भी आरोप है कि मारपीट करने के बाद हमलावरों ने जाते-जाते उसे धमकी भी दी कि अगर कुछ कार्यवाही करोगे तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर कर्नलगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के करेली में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपितों को ढूंढ रहीं पुलिस की पांच टीमें

यह भी पढ़ें- Prayagraj Property Dealer Murder Case : गोली लगते ही इरफान बोले- थाने को फोन करो नौशाद, कई दिशा में भागे हमलावर