Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Allahabad University Admissions : बीए-बीएड व बीकॉम का तीसरा कटऑफ जारी, अभ्यर्थी यहां देखें सामान्य व अन्य वर्ग के अंक

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:57 PM (IST)

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए-बीएड और बीकॉम के लिए तीसरा कटऑफ जारी किया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई से शुल्क जमा कर सकेंगे। जगत तारन और ईश्वर श ...और पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    HighLights

    1. इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश

    2. चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई से एक अगस्त तक शुल्क जमा करें

    3. जगत तारन में बीए, बीकाम व ईश्वर शरण में पीजी में प्रवेश 31 को

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम और बीकाम में प्रवेश के लिए तीसरा कटऑफ जारी कर दिया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 344 अंक, ओबीसी के लिए 271.17, ईडब्ल्यूएस के लिए 260.87 व विश्वविद्यालय वार्ड श्रेणी के लिए 297.75 अंक कटऑफ है।

    बीकॉम का कटऑफ 

    चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई दोपहर एक बजे से एक अगस्त की सुबह 9:59 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। बीकाम में अनारक्षित कटऑफ 464 अंक, ओबीसी 417.88, ईडब्ल्यूएस 423.50, एससी 360.40 और एसटी 294 अंक कटऑफ है। 

    जगत तारन में 31 जुलाई से बीए-बीकाम में प्रवेश

    जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए एवं बीकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार सीयूईटी-यूजी के अभ्यर्थियों के साथ ही कॉलेज की वेबसाइट पर नान सीयूईटी गूगल फार्म भरने वाली छात्राओं को भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

    काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 

    सीट उपलब्ध रहने तक पंजीकरण जारी रहेगा। मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी, जिसकी सूचना वेबसाइट, प्रवेश पोर्टल और एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। काउंसिलिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। 

    खबरें और भी

    ईश्वर शरण की नई पीजी मेरिट पर प्रवेश 31 को

    ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विभागवार कटआफ जारी कर दिया है। प्रवेश शुक्रवार को होंगे। अर्थशास्त्र में अनारक्षित वर्ग के लिए कटआफ 45 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 30 व ओबीसी के लिए 25 अंक है। अंग्रेजी विषय में अनारक्षित वर्ग के लिए 35, ईडब्ल्यूएस के लिए 25, ओबीसी के लिए 20 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं।

    विषयवार प्रवेश की सूचना 

    हिंदी विषय में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एमकाम में ईडब्ल्यूएस के लिए 60 या उससे अधिक तथा सीमित सीटों के कारण ओबीसी वर्ग के लिए 55 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। समाजशास्त्र में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 

    इवि में 5 पीजी पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ 

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रवेश के लिए पांच पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थी 31 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और शुल्क जमा कर सकेंगे। एमए दर्शनशास्त्र में ओबीसी वर्ग के लिए 126 अंक, एससी वर्ग के लिए 92 अंक और एमए थिएटर एंड फिल्म में ओबीसी वर्ग का कटआफ 102 रखा गया है। एमसीए कंप्यूटर एप्लीकेशंस में सामान्य वर्ग के लिए 162, ओबीसी के लिए 132 अंक निर्धारित किए गए हैं। एमएससी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलाजी में एससी वर्ग के लिए 84 अंक का कटआफ जारी किया गया है। वहीं एमएससी मैटेरियल्स साइंस में सामान्य वर्ग 70, ओबीसी 60, एससी 50 और एसटी 40 अंक या उससे अधिक प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।