स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म, प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ये ऐप… नहीं कटेगी बिजली
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब माइनस बैलेंस पर बिजली कटने की चिंता नहीं होगी। यूपीपीसीएल ने स्मार्ट मीटर ऐप लॉन्च किया है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड क ...और पढ़ें

HighLights
स्मार्ट मीटर ऐप से बैलेंस और खपत की जानकारी मिलेगी।
माइनस बैलेंस पर बिजली कटने की समस्या समाप्त होगी।
रविवार-त्योहारों पर भी बिजली नहीं कटेगी, मिलेगा इमरजेंसी क्रेडिट।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा है, उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। माइनस कनेक्शन से पहले उन्हें उनके बैलेंस के बारे में जानकारी हो जाएगी। यह सब पता चलेगा यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप से। विद्युत उपभोक्ता प्लेस्टोर से स्मार्ट एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
जिले में चार विद्युत वितरण पारेषण खंड है। सदर, कुंडा, लालगंज व रानीगंज। इस परिक्षेत्र में करीब पांच लाख 15 हजार उपभोक्ता हैं। आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
जिले में चार लाख 32 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक एक लाख 61 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। अब इन्हें प्रीपेड किया जा रहा है। इससे माइनस बैलेंस पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन आटो कट सिस्टम की वजह से डिस्कनेक्ट हाे जा रहा है।
उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी करने के लिए उपकेंद्र की परिक्रमा करनी पड़ रही है, लेकिन उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए यूपीपीसीएल स्मार्ट एप लांच किया गया है। मोबाइल पर ही यह एप प्ले स्टोर से डाउनलोड होगा।
उपभोक्ता बिजली की खपत की जांच कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि स्मार्ट एप के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
स्मार्ट मीटर के फायदे
- रविवार और त्यौहारों पर बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली
- बैलेंस खत्म होने पर तीन दिन का इमरजेंसी क्रेडिट
- अतिरिक्त समय की सुलभता
- बिजली के बिल पर 2% की छूट
- पुराना बकाया एक साथ देने का बोझ नहीं, छोटे हिस्सों में भुगतान