Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर ट्रैवलर चालक को आ गई झपकी, डिवाइडर से टकराकर वाहन पलटने से 15 तीर्थयात्री घायल

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 18 May 2026 01:35 PM (IST)

    पुणे से अयोध्या जा रहे तीर्थयात्रियों से भरा एक ट्रैवलर वाहन प्रतापगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए। चालक को झपकी आने के कारण प ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ के अस्पताल में भर्ती प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसे में घायल पुणे के तीर्थयात्री। जागरण

    प्रतापगढ़ के अस्पताल में भर्ती प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसे में घायल पुणे के तीर्थयात्री। जागरण

    HighLights

    1. पुणे से आए तीर्थयात्री काशी विश्वनाथ व प्रयागराज संगम स्नान कर जा रहे थे अयोध्या

    2. प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना, घायलों में तीन की हालत गंभीर

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर पुणे के तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैवलर वाहन दौड़ रहा था। अचानक चालक को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में 15 तीर्थयात्री घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 

    पुणे के कतरार से 17 तीर्थयात्रियों का निकला था दल 

    पुणे के कतरार से 15 मई को 17 तीर्थयात्रियों का दल ट्रैवलर वाहन से तीर्थांटन पर निकला था। सभी वाराणसी के काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद प्रयागराज पहुंचे। यहां संगम स्नान के बाद सोमवार दोपहर वे अयोध्या जा रहे थे। 

    प्रतापगढ़ के देल्हूपुर क्षेत्र में हादसा 

    प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर में प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर ट्रैवलर पहुंचा तो चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे चीख-पुकार मची तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर यात्रियों की मदद में जुट गए। पुलिस की मदद से घायलों को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

    ...चालक ने नहीं मानी बात और हो गया हादसा

    ट्रैवलर सवार तीर्थयात्रियों ने बताया कि चालक को कहा था कि वह नींद पूरी कर ले इसके बाद ही आगे का सफर तय करे। हालांकि चालक ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उसने कहा कि हम गाड़ी आराम से चलाएंगे और वाहन हादसे का शिकार हो गया। उदय कुमार सिंह, श्रद्धा, अतुल आयकर, सुशीला माधव राव समेत अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के चार आरोपितों ने झूंसी थाने में किया आत्मसमर्पण, सरेंडर का बनाया था वीडियो

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर यूपी रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू, कम समय में प्रयागराज से मेरठ 839 रुपये में पहुंच सकेंगे यात्री