विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: प्रतापगढ़ में सपा नेता के होटल में युवती की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Updated: Sun, 27 Apr 2025 08:48 AM (IST)

प्रतापगढ़ में सपा नेता के होटल में 21 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती अपने प्रेमी के साथ होटल आई थी जिसके बाद वह कमरे में ताला लगाकर ...और पढ़ें

घटना के बाद होटल में पसरा सन्नाटा। जागरण
घटना के बाद होटल में पसरा सन्नाटा। जागरण

HighLights

  1. प्रेमी समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म कर मार डालने का केस, मुख्य आरोपित रिटायर्ड दारोगा का बेटा
  2. वीडियोग्राफी के बीच मेडिकल पैनल से पोस्टमार्टम, स्लाइड भेजी गई लैब, दादा की तहरीर पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। शहर में सपा नेता के होटल में प्रेमी संग ठहरी 21 साल की युवती की गला कसकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपित कमरे में ताला बंदकर भाग निकला। घटना का पता कई घंटे बाद देर रात चल सका।

इस घटना में युवती को होटल में लेकर जाने वाले प्रेमी समेत तीन आरोपितों पर दादा की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म करके हत्या करने का केस शनिवार को दर्ज किया गया। लाश का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और मेडिकल पैनल से कराया गया। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड और युवती के अंत: वस्त्र को प्रयोगशाला भेजा गया। मुख्य आरोपित अभिषेक रिटायर्ड दारोगा का बेटा है।

सपा नेता अश्विनी सोनी का होटल सिटी प्राइम रेजिडेंसी भंगवा चुंगी चौराहे के पास नया माल गोदाम रोड पर है। शुक्रवार सुबह करीब सवा 10 बजे वहां एक युवक और युवती आए। दोपहर करीब ढाई बजे युवक कमरे को बंद करके कहीं चला गया।

इसे भी पढ़ें- Bulldozer Action: यूपी के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई नौ एकड़ जमीन

युवती की हत्या पर होटल में छानबीन करने पहुंचे एसपी डा. अनिल कुमार। सौ. मीडिया सेल


रात करीब साढ़े नौ बजे होटल की सफाई के दौरान सफाईकर्मी ने कमरा नंबर-204 की घंटी बजाई तो कोई नहीं निकला। ध्यान से देखा तो कमरा बाहर से बंद था। मैनेजर को पता चला तो उसने दूसरी चाबी से कमरे को करीब 10 बजे खोला। युवक के साथ आई युवती बिस्तर पर पड़ी थी। उसके गले में दुपट्टा कसा था।

यह देख होटल कर्मी अवाक रह गए। इसकी जानकारी होटल मालिक अश्वनी सोनी ने भंगवा चुंगी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस आ गई। कोतवाल फोर्स लेकर पहुंचे। फिर सीओ शिवनारायण व स्वाट टीम आ गई। जांच शुरू कर दी। रात 11 बजे एसपी डा. अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। होटल के कर्मियों से पूछताछ की। अभिलेख चेक किए। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया।

इसे भी पढ़ें- Gorakhpur Car Accident: अनियंत्रित कार से कुचलने की घटना में तीसरी मौत, चार की हालत नाजुक

शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि के लिए स्लाइड प्रक्रिया अपनाई गई है। दादा ने मुख्य आरोपित अभिषेक पुत्र करमचंद पहाड़पुर गजेहड़ा देल्हूपुर के साथ ही अभय पाल उर्फ जैकी पुत्र शेष नारायण तौंकलपुर देल्हूपुर और आर्यन पर धारा 61(2), 70 (1), 103 (1) में केस दर्ज कराया है। अभिषेक के पिता रिटायर्ड दारोगा थे। दो महीने पहले उनका निधन हो गया था।

युवती के दादा ने नामजद केस दर्ज कराया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए चार टीमें बना दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर समेत तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। -डा. अनिल कुमार, एसपी प्रतापगढ़