पीलीभीत: 'एक घटना पर खून खौला, दूसरी पर ठंडा...' बच्चियों से दुष्कर्म मामले पर बोले पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने पीलीभीत में बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर लोगों की दोहरी मानसिकता और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा पर ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा
HighLights
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर साधा निशाना
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में दो बच्चियों के साथ अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनायें हुईं, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए। एक घटना पर लोगों का खून खौला लेकिन दूसरी घटना पर खून ठंडा हो गया। इस दोहरी मानसिकता और सोच वाले लोगों के बारे में अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
हम हर उस बेटी के साथ खड़े हैं, जिसके साथ अन्याय होगा। वह चाहे किसी भी जाति, धर्म और समुदाय की हो। हैरानी यह है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर पीड़ित बेटी के घर पर पहरा लगा दिया गया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा के लोग श्रीराम और गोमाता के नाम पर सत्ता में आए। लेकिन अब गोमाता की स्थिति प्रदेश में बदहाल है।
भाजपा ने हिंदुओं को गोवंश का हत्यारा बना दिया। सबसे ज्यादा गोमांस का निर्यात उत्तर प्रदेश से हो रहा है। उन्होंने कहा कि गोमाता के संरक्षण को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यात्रा निकाल रहे हैं, जिसको बाधित किया जा रहा है, उनके होर्डिंग उतार रहे हैं। लोग यात्रा के आयोजकों को परेशान कर रहे हैं। प्रभु श्री राम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
चंदा चोरी के मुख्य आरोपियों को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बुलडोजर कार्रवाई के पहले से विरुद्ध हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि सपा मुखिया को दोपहर तक सोने की बात करने वालों की सरकार ही सो रही। उन्होंने कहा कि भरा पचपेड़ा औद्योगिक हब में नेताओं के खास लोगों को पकड़ा गया, जिनको जमानत करानी पड़ी।