विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में बड़ा फेरबदल: SP सुकीर्ति माधव ने बदले 13 दरोगा, कई चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:23 PM (IST)

एसपी सुकीर्ति माधव ने पीलीभीत में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 13 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। इस ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी सुकीर्ति माधव ने 13 सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से इधर से उधर स्थानांतरित कर दिया।

इसमें उपनिरीक्षक अनुराग वर्मा को थाना न्यूरिया से हटाकर चौकी धनकुना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि चौकी धनकुना में तैनात उपनिरीक्षक अतुल कुमार आर्य को थाना हजारा भेजा गया है।

थाना सुनगढ़ी की पूरनपुर गेट चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक आकाश और थाना कोतवाली की ठेका चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक मनवीर सिंह को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।

थाना सुनगढ़ी में तैनात उपनिरीक्षक करमजीत सिंह को पूरनपुर गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में थाना हजारा में तैनात उपनिरीक्षक राहुल कुमार को ठेका चौकी थाना कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

थाना जहानाबाद की शाही चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार गौतम को थाना घुंघचाई और थाना घुंघचाई में तैनात उपनिरीक्षक निशांत को शाही चौकी थाना जहानाबाद का प्रभारी बनाया गया है।

थाना जहानाबाद की ललौरी खेड़ा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक कुमार को थाना दियोरियाकलां भेजा गया है। थाना माधोटांडा की शाहगढ़ चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार को ललौरीखेड़ा चौकी थाना जहानाबाद का प्रभार दिया गया है।

जबकि थाना माधोटांडा में तैनात उपनिरीक्षक हरीश चंद को शाहगढ़ चौकी का प्रभारी बनाया है। थाना पूरनपुर में तैनात उपनिरीक्षक सागर कुमार को बलरामपुर चौकी थाना पूरनपुर और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विकास कुमार को थाना पूरनपुर में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बेखौफ चोर: छत के रास्ते घर में घुसे, सोते रह गए घरवाले और पार हो गए 7 लाख के जेवर-नकदी