Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result: पीलीभीत में 'त्रिमूर्ति' का जलवा; 94.33% अंकों के साथ हाईस्कूल में बने संयुक्त जिला टॉपर

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 06:38 PM (IST)

    पीलीभीत में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें प्रांजल, यश और युवराज ने 94.33% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। ...और पढ़ें

    रिजल्ट निकलने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र

    रिजल्ट निकलने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के परिणाम में कृति गोस्वामी द्वितीय और अक्सरा तृतीय जिला टापर बनीं

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही जिले के हाईस्कूल व इंटर कालेजों में जश्न शुरू हो गया। जिले में प्रांजल, यश और युवराज ने 94.33 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान पक्का किया। शाम चार बजे परिणाम की घोषणा होने के साथ ही छात्र-छात्राओं से लेकर गुरुजनों तक सभी ने वेबसाइट पर परिणाम देखना शुरू किया।

    जिले के 81.77 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इससे हाईस्कूल के परीक्षाफल में जिले का 74वां स्थान है, जो अंतिम से दूसरा है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में 23,453 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया था। इसमें से 22,139 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 18,102 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हो सके। जिले का परीक्षाफल 81.77 प्रतिशत रहा।

    पीलीभीत: यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) के जिला टॉपर - 2026

    स्थान नाम प्रतिशत अंक (600 में) विद्यालय का नाम
    प्रथम प्रांजल मौर्य 94.33% 566 सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कालेज, पीलीभीत
    प्रथम यश प्रजापति 94.33% 566 चिंरौजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर, पीलीभीत
    प्रथम युवराज 94.33% 566 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, बीसलपुर
    द्वितीय कृति गोस्वामी 94.17% 565 सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर, बिलसंडा
    तृतीय अक्सरा 94.00% 564 सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कालेज, पीलीभीत

    वहीं, कालेजों की बात की जाए तो शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों ने अच्छा प्रदर्शन किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कालेज पीलीभीत के प्रांजल मौर्य, चिंरौजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पीलीभीत के यश प्रजापति और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बीसलपुर के युवराज ने संयुक्त रूप से 566 अंक प्राप्त किए।

    इससे तीनों का अंक प्रतिशत 94.33 रहा, जिससे उनको संयुक्त रूप से टापर चुना गया। वहीं, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर बिलसंडा की कृति गोस्वामी ने 565 अंक प्राप्त किए। उनका प्रतिशत 94.17 रहा, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहीं। जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कालेज पीलीभीत की छात्रा अक्सरा ने 564 अंक पाए, जिससे उनका प्रतिशत 94 प्रतिशत रहा।

    यह भी पढ़ें- बरेली की बेटियों का धमाल! UP बोर्ड रिजल्ट में नंदिनी और सुरभि ने गाड़े सफलता के झंडे, प्रदेश में पाई दूसरी और तीसरी रैंक

    खबरें और भी