Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब हाई स्पीडिंग पर आएगा ई-चालान का SMS, पीलीभीत ट्रैफिक पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:03 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत ट्रैफिक पुलिस को ओवरस्पीडिंग पर लगाम लगाने के लिए दो नई हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। इन बाइकों में स्पीड डिटेक्शन रडार और कैमरा है, जो ई-च ...और पढ़ें

    बरेली हाईवे पर चालान करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी। जागरण

    बरेली हाईवे पर चालान करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. ट्रैफिक पुलिस को मिलीं दो नई हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक

    2. इनमें आधुनिक स्पीड रडार और हाई रेजोल्यूशन कैमरा है

    3. ओवरस्पीडिंग पर तुरंत ई-चालान और SMS से सूचना मिलेगी

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। तेज रफ्तार से होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब और ज्यादा मुस्तैद हो गई है। जिले में ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर चालान की कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस को दो नई हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इन बाइकों के आने से अब तंग गलियों और हाईवे दोनों जगहों पर स्पीड चेकिंग आसान हो जाएगी।

    इन इंटरसेप्टर बाइकों की सबसे बड़ी खासियत इनमें लगा आधुनिक स्पीड डिटेक्शन राडार और हाई रेजोल्यूशन कैमरा सिस्टम है। राडार दूर से ही चल रहे वाहन की गति को ट्रैक कर लेता है। जैसे ही कोई वाहन निर्धारित सीमा से अधिक गति पर पाया जाता है, कैमरा तुरंत उसकी नंबर प्लेट और तस्वीर कैप्चर कर लेता है।

    अब स्पीड करते ही कटेगा ई-चालान

    पहले बड़ी इंटरसेप्टर गाड़ियों के लिए संकीर्ण सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर पहुंचना मुश्किल होता था, लेकिन बाइक होने की वजह से अब पुलिस हर जगह पहुंच सकेगी। ओवरस्पीडिंग पकड़े जाने पर अब मैनुअल चालान काटने की जरूरत नहीं होगी। बाइक में लगी डिवाइस से सीधे ऑनलाइन ई-चालान जनरेट हो जाएगा। चालान कटते ही वाहन मालिक के एआरटीओ में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तुरंत एसएमएस के जरिए सूचना भेज दी जाएगी।

    मैसेज में चालान का लिंक भी होगा, जिससे घर बैठे ही जुर्माना जमा किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि धांधली की गुंजाइश भी खत्म होगी।

    दो हाईवे पर मौजूद रहेंगी बाइकें

    ट्रैफिक विभाग ने इन दोनों बाइकों की तैनाती जिले के सबसे व्यस्त और दुर्घटना संभावित मार्गों पर की है। एक बाइक को बरेली-पीलीभीत हाईवे पर और दूसरी को न्यूरिया क्षेत्र में टनकपुर हाईवे के लिए लगाया गया है। दोनों ही मार्गों पर तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण आए दिन हादसे होते थे। इसके अलावा शहर की अंदरूनी सड़कों, स्कूल-कालेज के आसपास और बाजार के तंग रास्तों पर भी समय-समय पर इन बाइकों से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं 'फ्लाइंग कार' बनाने वाले अल्मोड़ा के रवि टम्टा? 20 की उम्र में बनाया हेलीकॉप्टर, 12 साल पुराना सपना किया पूरा

    हादसों में कमी लाने का लक्ष्य

    सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल का कहना है कि जिले में ज्यादातर सड़क हादसे ओवरस्पीड और लापरवाही से ड्राइविंग की वजह से होते हैं। नई तकनीक वाली बाइकों से न सिर्फ चालान की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि लोगों में कानून का डर भी बढ़ेगा। चालान का एसएमएस मिलते ही लोगों को तुरंत पता चल जाएगा कि उनकी गलती पकड़ी गई है।

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत