बीसलपुर: महिला की वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर फर्जी फेसबुक ID से किया वायरल, धमकी देने वाले पर FIR दर्ज
एक व्यक्ति ने महिला की वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की। धमकी देने और परेशान करने के बाद महिला की शिकायत पर पु ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर युवक लोगों के पास भेज रहा महिला की आपत्तिजनक स्टोरी, पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर की एक कालोनी में रहने वाली महिला की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए एक व्यक्ति से एक वर्ष पूर्व हो गई। इसके बाद महिला व उक्त व्यक्ति दोनों एक दूसरे के साथ चैट व वीडियो काल करने लगे, जिसकी आरोपित ने महिला की रिकार्डिंग भी कर ली।
कुछ दिनों बाद दोनों के बीच आपसी मनमुटाव होने के कारण उक्त व्यक्ति महिला की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लोगों के पास आपत्तिजनक स्टोरी भेजता है। इसके बाद महिला ने परेशान होकर कोतवाली में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई गई।
महिला की इंटरनेट मीडिया से एक युवक की मुलाकता हुई थी। दोनों की काफी बातचीत होती थी। कुछ समय बाद महिला और आरोपित व्यक्ति का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने महिला के साथ की गई चैट व वीडियो काल की रिकार्डिंग को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर महिला को बदनाम करने की धमकी देने लगा।
महिला ने नगर के रहने वाले उक्त व्यक्ति को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। महिला के मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल नंबरों से फोन करता रहा। इतना ही नहीं फोन पर महिला से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी करता। महिला ने जब बात करने से मना किया तो उक्त व्यक्ति ने महिला को गालियां दीं व जान से मारने की धमकी दी।
खबरें और भी
महिला से कहा कि यदि तू मेरे खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराएगी और मैं जेल चला गया तो लौट कर तुझे व तेरे पति दोनों को मार डालूंगा। इसके बाद महिला ने घबराकर सारी बात अपने पति को बताई। उसके पति ने जब नगर के उक्त व्यक्ति को समझने का प्रयास किया तो वह महिला के पति के पास भी फोन लगाने लगा और आपत्तिजनक शब्द व जान से मारने की धमकी देने लगा।
आरोप है कि इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति ने महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाई और उसी से लोगों के पास आपत्तिजनक स्टोरी लगता है और वीडियो भेजता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नगर के मोहल्ले के रहने वाले उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।