विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के सुपरटेक अपकंट्री प्रोजेक्ट में अवैध गतिविधियों पर यीडा की बड़ी कार्रवाई, गठित की समिति

Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:21 PM (IST)

यीडा क्षेत्र की सुपरटेक अपकंट्री परियोजना में अवैध बैंक्वेट हॉल, रसोई और पेइंग गेस्ट के संचालन पर कार्रवाई होगी। निवासियों की शिकायत पर यीडा ने जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुपरटेक अपकंट्री में अवैध बैंक्वेट हॉल, रसोई, पेइंग गेस्ट पर कार्रवाई

  2. यीडा ने निवासियों की शिकायत पर जांच के बाद समिति बनाई

  3. ओएसडी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यीडा क्षेत्र के सुपरटेक अपकंट्री परियोजना में अवैध रूप से संचालित बैंक्वेट हॉल, रसोई और पेइंग गेस्ट के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्राधिकरण सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए ओएसडी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। परियोजना में रहने वालों ने इसकी शिकायत यीडा अधिकारियों से की थी। प्राधिकरण की ओर से कराई गई जांच में निवासियों की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।

यीडा सिटी के सेक्टर 17 ए में सुपरटेक की अपकंट्री परियोजना है। एनसीएलटी की ओर इसे परियोजना के लिए आरआरपी नियुक्त है। कब्जा मिलने के बाद काफी संख्या में खरीदार वहां रह रहे हैं। लोगों ने शिकायत की थी कि परियोजना में अवैध गतिविधियां चल रही है। अवैध रूप से बैंक्वेट हॉल, पेइंग गेस्ट और रसोई संचालित की जा रही हैं।

निवासियों की शिकायत पर यीडा ने कराई थी जांच

इससे परियोजना में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत आईआरपी से की थी, लेकिन राहत न मिलने पर उन्होंने यीडा सीईओ से मिलकर संचालित हो रही अवैध गतिविधियों को बंद कराने की मांग की थी। लोगों की शिकायत पर सीईओ ने टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई तो निवासियों की शिकायत सही मिलीं।

विला के बेसमेंट में अवैध रसोई संचालित होते मिली। बैंक्वेट हॉल और पेइंग गेस्ट संचालित होने की शिकायतें भी सही पाई गईं। सीईओ ने कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इस समिति में ओएसडी शैलेंद्र सिंह, महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी और नियोजन विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सीईओ का कहना है कि समिति अपकंट्री परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं में भी नियम विरुद्ध संचालित गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।