विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यीडा में जमीन के दाम आसमान पर... 5 एकड़ के भूखंड के लिए लगी ₹189 करोड़ की बोली

Updated: Fri, 29 May 2026 03:52 AM (IST)

यीडा क्षेत्र में संपत्ति की बढ़ती मांग के बीच सेक्टर 22डी में पांच एकड़ के भूखंड के लिए 189 करोड़ रुपये की बोली लगी है। यह बोली नार्थविंड एस्टेट्स ने लगाई है।

यीडा क्षेत्र में संपत्ति की बढ़ती मांग के बीच सेक्टर 22डी में पांच एकड़ के भूखंड के लिए 189 करोड़ रुपये की बोली लगी है। इमेज एआई

यीडा क्षेत्र में संपत्ति की बढ़ती मांग के बीच सेक्टर 22डी में पांच एकड़ के भूखंड के लिए 189 करोड़ रुपये की बोली लगी है। इमेज एआई

HighLights

  1. यीडा सेक्टर 22डी में पांच एकड़ भूखंड की बोली।

  2. नार्थविंड एस्टेट्स ने लगाई 189 करोड़ रुपये की बोली।

  3. नोएडा एयरपोर्ट, फिल्म सिटी से बढ़ी संपत्ति की मांग।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी आदि के कारण यीडा क्षेत्र में संपत्ति की मांग बढ़ी है। प्राधिकरण को भी भूखंडों की नीलामी से अच्छा खासा राजस्व मिल रहा है।

यीडा सेक्टर 22 डी में पांच एकड़ के लिए भूखंड की 189 करोड़ रुपये बोली लगी है। यह बोली नार्थविंड एस्टेट्स ने लगाई है।

बिल्डर कंपनी के चेयरमैन मनोज कुमार गर्ग का कहना है कि यीडा क्षेत्र शहरी और आर्थिक बदलाव के एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं केवल अल्पकालिक रियल एस्टेट ग्रोथ तक सीमित न होकर बल्कि लंबे समय तक चलने वाले आर्थिक और शहरी इकोसिस्टम तैयार करती हैं।

यह भी पढ़ें: पंचायत की रजामंदी बनाम अदालत की कानूनी प्रक्रिया, क्या गवाहों के मुकरने पर ही बचेंगे निक्की के ससुरालवाले?