Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर से पहले जारी टोल वसूली, प्राधिकरण के आदेश बेअसर

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 07:26 AM (IST)

    यमुना प्राधिकरण ने 2 मार्च को जेवर टोल प्लाजा से पहले यमुना एक्सप्रेसवे के रैंप प्लाजा पर टोल वसूली बंद करने का आदेश दिया था। 13 दिन बाद भी ग्रेटर नोए ...और पढ़ें

    वसूला जा रहा टोल। जागरण

    वसूला जा रहा टोल। जागरण

    जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना प्राधिकरण की तरफ से दो मार्च को यमुना एक्सप्रेसवे के दनकौर रैंप प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली बंद करने के आदेश दिए थे।

    यमुना प्राधिकरण ने जेपी इन्फ्राटेक के अधिकारियों को अनुबंध की शर्तों के तहत ही जेवर टोल प्लाजा से पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली नहीं करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 13 दिन बाद भी ग्रेटर नोएडा से जेवर टोल प्लाजा तक सभी रैंप प्लाजा पर वाहनों से वसूली की जा रही है। टोल प्रबंधन का कहना है कि अनुबंध की शर्तों के मुताबिक ही टोल वसूली की जा रही है।

    कनेक्टिविटी देने के लिए कई जगहों पर रैंप बनाएं

    ग्रेटर नोएडा से आगरा तक बने 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर, मथुरा व आगरा मुख्य टोल प्लाजा के अलावा रैंप प्लाजा पर जेपी इन्फ्राटेक के द्वारा टोल वसूली की जाती है। जरूरत के हिसाब से यमुना प्राधिकरण ने अपने सेक्टरों की यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी देने के लिए कई जगहों पर रैंप बनाएं हैं, इन रैंप प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूला जाता है।

    यीडा ने नोएडा एयरपोर्ट और सेक्टरों में बसावट के बाद आने जाने वाले वाहनों की संख्या में लगातार होते इजाफे को देखते हुए जेवर से पहले किसी भी तरह की टोल वसूली की अनुमित न देने का फैसला किया था। लेकिन फैसले को 13 दिन बीत जाने के बाद भी सभी रैंप प्लाजा पर टोल वसूली जारी है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में प्राइवेट बसों के आगे पस्त हुआ रोडवेज, मुख्यालय को लौटाई गईं 10 मिनी डीजल बसें

    टोल प्रबंधन ने बताया कि उनके पास रैंप पर टोल वसूली बंद करने का अभी तक कोई आदेश नहीं आया है, यदि उच्चाधिकारियों के पास आदेश आया भी होगा तो इसकी जानकारी नहीं है। जेपी इन्फ्राटेक अनुबंध की शर्तों के मुताबिक ही टोल वसूली कर रही है।

    खबरें और भी