विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओखला पक्षी विहार में अजगरों का आतंक, चरवाहों की बकरियां निगल रहे सांप

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:32 PM (IST)

नोएडा के ओखला पक्षी विहार में अजगरों की मौजूदगी से चरवाहों में डर का माहौल है, जिन्होंने अब तक 10-15 ...और पढ़ें

ओखला पक्षी विहार में अजगरों का आतंक, चरवाहों की बकरियां निगल रहे सांप  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

ओखला पक्षी विहार में अजगरों का आतंक, चरवाहों की बकरियां निगल रहे सांप ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. ओखला पक्षी विहार में अजगरों ने कई बकरियों और गाय को निगला।

  2. अजगरों के आतंक से चरवाहों और स्थानीय लोगों में दहशत फैली।

  3. वन विभाग ने पशुपालकों को ओखला में पशु न भेजने को कहा।

जागरण संवाददाता,नोएडा। ओखला पक्षी विहार में चार से पांच अजगरों की मौजूदगी से चरवाहों में डर है। डीएनडी से गाय, भैंस और बकरियां चरने के लिए ओखला के आसपास भेजी जाती हैं।

पशुपालकों के मुताबिक, घने जंगल में अजगर अब तक 10 से 15 बकरियों को निगल चुके हैं और एक गाय की भी मौत हुई है। उनका कहना है कि अजगर उनकी आंखों के सामने बकरियों को निगल रहे हैं।

सेक्टर 14 और 15ए के पशुपालक बकरियों को यहां चरने के लिए छोड़ते हैं। एडवोकेट मनीष अवाना ने बताया कि वन विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

उनके अनुसार, रोजाना एक से अधिक बकरियों की जान जा रही है। पहले भी ओखला से डीएनडी की ओर अजगर आने से दहशत फैली थी। लोगों ने डर के कारण सुबह की सैर पर जाना बंद कर दिया है। पशुपालकों को आशंका है कि अजगर डीएनडी तक पहुंचकर लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।


ओखला पक्षी विहार वन विभाग की जमीन है और जानवरों व सरीसृपों का क्षेत्र है। वहां अजगर और सांपों का होना सामान्य है। लोगों को अपने पशु वहां नहीं भेजने चाहिए।- रजनीकांत मित्तल,प्रभागीय वनाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर

 

यह भी पढ़ें- कन्नौज में पक्षी प्रेम की अनोखी मिसाल: लापता तोते के लिए मालिक ने लगाए होर्डिंग, खोजने पर 50 हजार और खबर देने पर 10 हजार इनाम