हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा नोएडा, जगह-जगह लगे कांवड़ शिविर; कहां-कहां की गई खास तैयारी?
महाशिवरात्रि से पहले नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां सड़कों पर शिवभक्तों की आवाजाही बढ़ गई है। कांवड़ शिविरों में भोजन, विश्र ...और पढ़ें

महाशिवरात्रि से पहले नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इमेज एआई
HighLights
महाशिवरात्रि से पहले नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज।
कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों के लिए भोजन, विश्राम की व्यवस्था।
मंदिरों में जलाभिषेक हेतु विशेष तैयारियां, सुरक्षा पर ध्यान।
जागरण संवाददाता, नोएडा। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही शहर में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सड़कों पर भगवा रंग और शिवभक्तों की बढ़ती आवाजाही के साथ कांवड़ शिविरों में भी रौनक बढ़ने लगी है। हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये नोएडा से होकर गुजर रहे हैं।
कई शिविरों में अब दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ आयोजकों ने भोजन, विश्राम, पेयजल और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाओं को भी मजबूत करना शुरू कर दिया है।
शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और कांवड़ यात्रा वाले क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में शिवभक्तों के ठहरने के लिए टेंट तैयार किए जा रहे हैं। कहीं भंडारे की व्यवस्था की जा रही है तो कहीं कांवड़ियों के लिए फल, दूध, चाय और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वयंसेवक लगातार व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हैं।
शिविरों में भगवान शिव के भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा है।कांवड़ सेवा शिविर 2026 हेतु जो कि बाबा बालनाथ आश्रम छालेरा सेक्टर -44 नोएडा गौतम बुद्ध नगर यूपी में मेट्रो पिलर नम्बर 74 के पास 15वीं बार शिविर लगाया गया है।
वहीं सेक्टर 14ए स्थित श्रीशनिदेव मंदिर में 15 वां शिविर लगाया गया है।वहीं सेक्टर 63 वाजीदपुर पेट्रोलपंप के पास शिव सेवा समिति ने शिविर लगाया है। वहीं शिविर सेक्टर 20 श्री हनुमान मंदिर के पास, वहीं सेक्टर 62 में भी विभिन्न शिविरों का आयोजन किया गया है।
खबरें और भी
महाशिवरात्रि के दिन कांवड़िये शिवालयों में पहुंचकर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसे देखते हुए मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है।