विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 यमुना एक्सप्रेसवे पर जलकर खाक हुई डबल डेकर बस, 9 लोगों की मौत; मची चीख-पुकार

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:51 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Sep 2026 02:24 AM (GMT+05:30)

यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा जा रही एक निजी डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। चालक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी बस में लगी आग।

  2. चालक ने बस रोककर यात्रियों की जान बचाई।

  3. पुलिस और सुरक्षाकर्मी आग बुझाने में जुटे।

जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब 12 बजे सवारियों से भरी निजी डबल डेकर बस अचानक आग का गोला बन गई।

ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जा रही बिहार नंबर की बस में दयानतपुर गांव के पास अचानक आग भड़क उठी। धुआं और ऊंची लपटें उठती देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया। इसके बाद सवारियां आनन-फानन में बस से बाहर निकलीं और कूदकर अपनी जान बचाई।

कुछ ही देर में तेज फैली लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में आग लगने के कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गईं। सवारियां किसी तरह बस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं। देखते ही देखते डबल डेकर बस धू-धूकर जलने लगी।

आग की लपटें दूर तक दिखाई देने से एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों में भी अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की निजी सुरक्षा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

20 मिनट तक रुका यातायात

आग की विकरालता को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जेवर टोल और फलैदा कट पर करीब 20 मिनट तक यातायात रोक दिया गया। आग पर काबू पाने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू कराया गया।

हादसे में किसी सवारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डबल डेकर बस में आग किस कारण लगी, इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारयों मौके पर पहुंचे गए।

9 लोग बस से नहीं निकल सके

यमुना एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी डबल डेकर बस में 9 लोग नहीं निकल सके और जलकर उनकी मौत हो गई। इनमें अधिकतर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं थीं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर हुई मौत

यह भी पढ़ें- Exclusive: 1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?