विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दोस्त मेरे फ्लैट की किस्त जमा करते रहना', नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Updated: Thu, 26 Mar 2026 09:27 PM (IST)

नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग निरंजन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने परिवार और दोस्तों का जिक्र करते हुए फ्लैट की किस्तें जमा करते रहने का अनुरोध किया।

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू एक सोसायटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस ने स्वजन की ओर से शिकायत मिलने से इनकार किया है। इसमें किसी को भी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। जालौन के किशनपुरा गांव के रहने वाले अनुराग निरंजन सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे।

अनुराग ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?

नोएडा सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू एक सोसायटी में पत्नी व बेटे संग कई साल से रहते थे। उनकी पत्नी और बेटे बृहस्पतिवार सुबह को बाजार गए हुए थे। इसी दौरान अनुराग ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर पत्नी और बेटे को घटना का पता चला।

उन्होंने पुलिस को बुलाकर शव को नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सुसाइडट नोट में सॉरी-सॉरी लिखा होने के साथ परिवार और दोस्तों का जिक्र है। इसमें लिखा है कि मेरे मरने के बाद दोस्त मेरे फ्लैट की किस्त जमा करते रहना। किस्त जमा नहीं होगी तो परिवार परेशान रहेगा।