विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े मां के होश; पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोचा

Updated: Fri, 10 Apr 2026 08:22 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। माता-पिता के काम पर जाने के दौरान, एक 16 वर्षीय किशोर बच्ची को खाने का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

नोएडा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर

नोएडा में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. नोएडा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला।

  2. 16 वर्षीय किशोर ने खाने का लालच देकर किया गलत काम।

  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, दंपती मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर एक सम्प्रदाय विशेष का 16 वर्षीय किशोर रहता है। बुधवार को दंपती काम पर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी।

रोते हुए घर पहुंची बच्ची

बताया कि बच्ची बुधवार को दोपहर में करीब दो बजे गली में खेल रही थी। इसी बीच किशोर आया और बच्ची को खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने घर ले गया। वहां पर ले जाकर मुंह दबाकर जबरन गलत काम किया। करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची। गीले कपड़े देखकर संदेह हुआ।

बेटी ने मां को सुनाई आपबीती

वहीं, मां ने बेटी से रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। जानकारी होने पर बच्च्ची के पिता ने सेक्टर-113 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- चाकू दिखाकर डाकघर में पोस्टमास्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मथुरा में मुकदमा दर्ज