नोएडा में टला बड़ा हादसा, फ्लैट की छत से अचानक गिरा प्लास्टर और कंक्रीट; दहशत में सोसायटी के लोग
नोएडा के सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट में एक फ्लैट की छत से प्लास्टर और कंक्रीट गिर गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया क्योंकि घटना के समय कोई मौजूद नहीं ...और पढ़ें
-1786341365013_m.webp)
फ्लैट की छत से अचानक प्लास्टर के साथ कंक्रीट टूटकर नीचे गिर गई। जागरण
HighLights
नोएडा के मधुबन अपार्टमेंट में छत से गिरा प्लास्टर-कंक्रीट।
गनीमत रही, घटना के समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
निवासियों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए, मरम्मत की मांग।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक फ्लैट की छत से अचानक प्लास्टर के साथ कंक्रीट टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में चिंता बढ़ गई है।
लोगों का कहना है कि यदि टुकड़ा गिरने के समय वहां कोई व्यक्ति नहीं था। जिस जगह पर घटना हुई वहां किसी तरह की सीलन भी नहीं थी। घटना से निर्माण गुणवत्ता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
जर्जर हिस्सों की मरम्मत की मांग
वहीं, घटना के वक्त कोई होता तो गंभीर चोट लग सकती थी। निवासियों ने भवन की छत और अन्य हिस्सों की जांच कराकर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे मरीज
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि बालकनी क्षेत्र का प्लास्टर गिरा है। यह फोनरवा संगठन के जरिए नोएडा प्राधिकरण के संज्ञान में लाया गया है। सोसायटी की सीढ़ियों और बाहरी अन्य हिस्सों से आए दिन प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रहीं हैं।