विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा की जेकेएम ग्लोबल सर्विसेज फैक्ट्री में लगी आग, शॉर्ट-सर्किट बना वजह

Updated: Sat, 18 Apr 2026 12:19 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर छह जी ब्लॉक में स्थित जेकेएम ग्लोबल सर्विसेज कंपनी की फैक्ट्री में शनिवार सुबह बालकनी में आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

फैक्ट्री में लगी आग। जागरण

फैक्ट्री में लगी आग। जागरण

HighLights

  1. नोएडा की जेकेएम ग्लोबल सर्विसेज फैक्ट्री में आग लगी।

  2. शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

  3. अग्निशमन विभाग ने 20 मिनट में आग बुझाई।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर छह जी ब्लाक में आईटी और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी जेकेएम ग्लोबल सर्विसेज कंपनी की फैक्ट्री है। प्रथम तल की बालकनी में शनिवार सुबह आग लग गई।

वहीं, जानकारी होने पर आग की सूचना अग्निशमन विभाग के कन्ट्रोल रूम को दी गई। एक गाड़ी संग मौके पर टीम पहुंची। टीम ने एक गाड़ी की मदद से 20 मिनट में आग को पूरी तरह से बुझा दिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। न ही कोई आग के दौरान परिसर में फंसा। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट से लगना आया है।