विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन: बारिश ने रोकी तैयारियां, अब दिन-रात चलेगा काम

Updated: Sun, 22 Mar 2026 08:15 AM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च को होने वाले उद्घाटन की तैयारियों में भारी बारिश और आंधी ने बाधा डाली है। जर्मन हैंगर, रास्ते और पार्किंग सहित कई कार्य प्रभावित हुए हैं।

जनसभा स्थल पर वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक पालिथीन से ढका मुख्य मंच बनाने का समान। जागरण

जनसभा स्थल पर वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक पालिथीन से ढका मुख्य मंच बनाने का समान। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन में एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है, लेकिन बारिश ने कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी तरह से खलल डाल दिया है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दिनभर हुई बारिश और आंधी की वजह से जर्मन हैंगर तैयार करने के अलावा कार्यक्रम स्थल पर अन्य सभी तैयारियां को रोकना पड़ा।

उद्घाटन 28 मार्च को होना है शनिवार तक तीन जर्मन हैंगर में से मात्र एक जर्मन हैंगर खड़ा हो पाया है। रैली में आने वाले लोगों के लिए रास्ते एवं पर्किंग तैयार करने सहित सभी तैयारियां बारिश के चलते प्रभावित हुई हैं। हालांकि शनिवार को दिन और देर शाम तक तेजी से काम चलता रहा। आयोजकों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अब दिनरात काम कराते हुए समय से पहले तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

15 मार्च से शुरू हो गया था जनसभा की तैयारियों का काम

नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का काम आयोजकों ने 15 मार्च से ही शुरू करा दिया था, लेकिन बारिश और तेज आंधी की वजह से काम तेजी से पूरा नहीं हो पा रहा। जनसभा स्थल पर तीन जर्मन हैंगर तैयार करने के अलावा लोगों के लिए पांडाल लगाते हुए कुर्सियों की व्यवस्था की जानी है।

Noida Khabar - 2026-03-22T081127.093

आंधी और वर्षा के बाद भीगा समान काम बंद होने के बाद आराम करता श्रमिक। जागरण

ईवेंट कंपनी की तरफ से जनसभा स्थल पर लगातार समान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन बिगड़ते मौसम की वजह से काम तेजी से नहीं हो पा रहा। शनिवार शाम तक प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए लगने वाले मंच के ऊपर वाला ही हैंगर तैयार हो पाया है मंच बनाने का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

हालांकि शनिवार देर शाम तक श्रमिक जनसभा स्थल पर बैरिकेडिंग और अन्य तैयारियों को करने में जुटे रहे। वहीं जनसभा स्थल तक लोगों के आवागमन के लिए बनाए जा रहे दो अस्थाई रास्तों का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। पार्किंग बनाने का काम भी अभी अधूरा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय, PM मोदी को 28 मार्च का न्योता

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी स्टेशन तैयार, IOCL और IGL मुहैया कराएंगे ईंधन