विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से कई लोग हुए थे बीमार, दुकान को कराया गया बंद

Updated: Mon, 27 May 2024 10:01 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मैडम मोमोज दुकान से मोमोज खाने पर कई लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस मामले में खाद्य सूचना अधि ...और पढ़ें

दूषित मोमोज खाकर बीमार होने के आरोप में दुकान कराई बंद
दूषित मोमोज खाकर बीमार होने के आरोप में दुकान कराई बंद

HighLights

  1. निरीक्षण के दौरान दुकान में नहीं मिली साफ सफाई
  2. दुकान संचालक दिया गया नोटिस

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मैडम मोमोज दुकान से दूषित मोमोज खाकर दो बच्चों के बीमार होने की सूचना पर खाद्य सूचना अधिकारी विशाल गुप्ता और रेनू सिंह ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्हें दुकान में साफ सफाई व्यवस्था व अन्य मानक सही नहीं मिले, जिसके बाद दुकान संचालक को नोटिस दिया गया। इसके साथ ही दुकान को अग्रिम आदेश का बंद करा दिया गया है।

मौके पर गुणवत्ता परीक्षण के लिए पनीर और चिकन मोमोज का सैंपल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।