विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramotsav in Noida: नृत्य से दिखाई राम राज्याभिषेक की खुशियां, शिंजिनी कुलकर्णी ने टीम के साथ दी प्रस्तुति

Updated: Tue, 16 Jan 2024 10:15 PM (IST)

दैनिक जागरण के श्री रामोत्सव कार्यक्रम में जहां एक तरफ सांसद सुधांशु त्रिवेदी रामकथा मर्मज्ञ मैथिली शरण प्रसिद्ध गीतकार मुंतशिर शुक्ला ने अपनी बातों स ...और पढ़ें

जीएल बजाज कालेज में दैनिक जागरण श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं शिंजनी कुलकर्णी व अन्य कलाकार।
जीएल बजाज कालेज में दैनिक जागरण श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं शिंजनी कुलकर्णी व अन्य कलाकार।

मनीष तिवारी, ग्रेटर नोएडा। दैनिक जागरण के श्री रामोत्सव कार्यक्रम में जहां एक तरफ सांसद सुधांशु त्रिवेदी, रामकथा मर्मज्ञ मैथिली शरण, प्रसिद्ध गीतकार मुंतशिर शुक्ला ने अपनी बातों से लोगों के अंदर जोश भरा, वहीं दूसरी तरफ प्रसिद्ध नृत्यांगना शिंजिनी कुलकर्णी ने टीम के साथ शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। लोगों की मांग पर उन्होंने राम राज्याभिषेक की मनोहारी प्रस्तुति दी। राम राज्याभिषेक की खुशियों को नृत्य की मुद्राओं से प्रस्तुत किया।

शिंजिनी कुलकर्णी को अपने बीच पाकर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कत्थक के माध्यम से उन्होंने राम स्तुति की प्रस्तुति दी। बीस मिनट की प्रस्तुति के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोग उनकी नृत्य कला को एकटक देखते रहे। टीम के सदस्यों ने उनके साथ ताल से ताल मिलाई।

लोगों ने तालियां बजाकर टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। टीम के सदस्यों ने सात ताल पर अपनी प्रस्तुति दी। लंका विजय के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक किस प्रकार से हुआ। मुकुट, कड़ा, तिलक सहित अन्य चीजें पहनाकर किस प्रकार से उन्हें सजाया गया।

पलक पांवड़े बिछाकर जनता ने उनका किस प्रकार से इंतजार किया, स्वागत में गांव-गांव किस प्रकार से दीप जलाए गए, लोगों ने कैसे स्वागत गीत गाए आदि बातों को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया। शिव स्तुति की सुंदर प्रस्तुति से टीम के सदस्यों ने सभी का दिल जीत लिया। टीम के सदस्यों ने 14 चक्कर लगाकर भी नृत्य की प्रस्तुति दी। लोगों खड़े होकर टीम के सदस्यों का स्वागत किया।