विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seema Haider: सीमा हैदर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, खुद बताया- कब बनेंगी सचिन के बच्चे की मां

Updated: Mon, 01 Jan 2024 04:55 PM (IST)

Seema Haider 2024 के पहले ही दिन प्रेग्नेंसी को लेकर सीमा हैदर फिर से चर्चा में आ गईं हैं। सीमा हैदर जल्द ही पति सचिन मीना के बच्चे की मां बनने वाली ह ...और पढ़ें

सीमा हैदर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
सीमा हैदर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर 2023 में खूब चर्चा में रहीं। सीमा हैदर के साथ-साथ भारत में उसके पति सचिन मीना और उसके परिवारवाले भी चर्चा में बने रहे। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर सीमा हैदर और सचिन मीना के घरवालों से सुरक्षा एजेंसियों ने कई बार पूछताछ की।

फिर सुर्खियों में आईं सीमा हैदर

अब 2024 के पहले ही दिन प्रेग्नेंसी को लेकर सीमा हैदर फिर से चर्चा में आ गईं हैं। फिलहाल वह अभी पति सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रहीं हैं। जानकारी सामने आ रही है कि सीमा हैदर जल्द ही पति सचिन मीना के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है।

मिठाई भी खिलाएंगे- सीमा

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि वह 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं। खुशखबरी के सवाल पर सीमा ने कहा कि बिल्कुल खुशियां आएंगी, मिठाई भी आपको खिलाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि 2024 में इनका (सचिन) जन्मदिन भी है। अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए।

साथ लेकर आई थी 4 बच्चे

इसके बाद खुशखबरी के समय पर सीमा ने कहा कि बहुत जल्द मिलेगी। इसके लिए थोड़ा इंतजार करने को कहा है। खास बात है कि सीमा अपने साथ पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर भारत आई थी। सीमा भारत में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रह रही है। उसने दीपावली, तीज और करवाचौथ का त्योहार मनाया था। 

इसके अलावा सीमा हैदर ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी थी। एक वीडियो में सीमा ने कहा कि उनके बच्चों का अच्छा भविष्य भारत में ही है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों को उज्ज्वल भविष्य सचिन मीना ही दे सकते हैं।

यह भी पढे़ं- 

Seema Haider ने कुछ यूं मनाया करवा चौथ, पति सचिन ने पहनाया मंगलसूत्र तो सीमा ने छुए पैर; देखें VIDEO

Women Reservation Bill पर बोलीं सीमा हैदर, पाकिस्तान में महिला को समझते हैं पैरों की जूती, लेकिन भारत में...