विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida: बाथरूम में मिला महिला अधिवक्ता का शव, शरीर पर चोट के निशान; कुछ समय पहले ही कैंसर को दी थी मात

By Gaurav SharmaEdited By: Abhishek Tiwari
Updated: Mon, 11 Sep 2023 11:13 AM (IST)

मृतका के भाई का कहना है कि जब उसने बहनोई को काल की तो उन्होंने दिल्ली में होना बताया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन के ...और पढ़ें

Noida News: बाथरूम में मिला महिला अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका
Noida News: बाथरूम में मिला महिला अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका

HighLights

  1. मृतका के भाई ने लापता बहनोई पर ही लगाया हत्या का आरोप
  2. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला शव

नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-30 स्थित घर में महिला अधिवक्ता का शव उनके बाथरूम में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकाला।

शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका के भाई ने लापता बहनोई पर ही हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका में रहता है बेटा

सेक्टर-30 स्थित डी ब्लाक में रहने वाली 61 वर्षीय रेनू सिन्हा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थीं। वह पति नितिननाथ सिन्हा के साथ यहां रहती थीं। बेटा अमेरिका में रहता है। वह वर्ष में एक-दो बार ही भारत आता है।

पुलिस के मुताबिक रेनू के भाई ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि वह कई घंटे से बहन को फोन मिला रहा था, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। अनहोनी की आशंका में वह रविवार शाम घर पर पहुंच गया। घर पर ताला लगा हुआ था और अंदर लाइट जल रही थी। उसने फौरन ही सूचना पुलिस को दी।

पुलिस दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो, देखा कि रेनू सिन्हा का शव बाथरूम में पड़ा था। फौरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई ने ही उसकी बहन की हत्या की है। उसके पासपोर्ट है और विदेश भाग सकता है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि दोनों की आपस में अनबन रहती थी। बेटा जब अमेरिका से आता था तो पिता से बात नहीं करता था।

Noida: पहले खेला क्रिकेट फिर खेली खून की होली, अब आजीवन कारावास की सजा; ये है खूनी फैमिली की जुर्म की दास्तां

Greater Noida: घर के बरामदे में सो रहे दो दोस्तों को फावड़े से काटा, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

एक या दो दिन पुराना हो सकता है शव

मृतका के भाई का कहना है कि जब उसने बहनोई को काल की तो उन्होंने दिल्ली में होना बताया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर रवाना हो गई है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि शव एक या दो दिन पुराना हो सकता है।

कुछ समय पहले ही कैंसर को दी थी मात

बताया जा रहा है कि महिला कैंसर से पीड़ित थीं। लंबे समय से उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। कुछ समय पहले ही कैंसर से ठीक होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेनू के पति खुद को कभी बिजनेसमैन तो कभी अधिकारी बताते थे। पुलिस ने मृतका के बेटे को सूचना दे दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण

एक अधिवक्ता का उनके ही घर के बाथरूम में शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उनकी हत्या हुई है या कोई और कारण है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। वह अभी लापता हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरीश चंदर, डीसीपी, नोएडा जोन