Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • noida
LIVE BLOG

MLC Election 2026 Live: 4 बजे तक हापुड़ में 61% वोटिंग, बैलट बॉक्स में बंद प्रत्याशियों की किस्मत; 27 को होगा फैसला

MLC Chunav 2026 Updates:मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान जारी है। आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ के दर्जनों मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 

By Pooja Tripathi Fri, 23 Oct 2026 06:15 PM (IST)
पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे मतदाता।

पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे मतदाता।

MLC Chunav 2026 Updates: कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच शुक्रवार सुबह मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पढ़ें गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और हापुड़ की हर अपडेट...
23 Oct 20265:26:17 PM

हापुड़ में शाम 4 बजे तक स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन प्रतिशत

  • स्नातक:– 32.68%
  • शिक्षक:– 61.78%
23 Oct 20264:27:10 PM

एक वोट से लोकतंत्र बचेगा, संविधान बचेगा- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सैफई में कहा, 'आपके एक वोट से लोकतंत्र बचेगा, संविधान बचेगा। मुझे उम्मीद है चुनाव आयोग नींद की गोली लेकर नहीं सो रहा होगा। और भारतीय जनता पार्टी को तो वोट चोरी के लिए विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए।'

23 Oct 20264:22:57 PM

वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही भाजपा- अखिलेश यादव

एमएलसी चुनाव के दौरान सैफई में मौजूद अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'लगातार समाजवादी पार्टी इस बात को कह रही है कि भारतीय जनता पार्टी वोटर लिस्ट में हेरा फेरी कर रही है। कई जिलों से सुचनाएं आ रही हैं जहां पर समाजवादी पार्टी के वोटर अगर मतदान करने जा रहे हैं तो बीजेपी के गुंडे और भ्रष्ट अधिकारियों को उनके आगे कर दिया है।'

23 Oct 20264:02:25 PM

MLC Election Live: सपा ने लगाया मैनपुरी में गलत तरीके से मतदान का आरोप

समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से आरोप लगाया है कि मैनपुरी की किशनी विधानसभा के बूथ संख्या 162 पर भाजपा समर्थकों द्वारा गलत तरीके से मतदान किए जाने का विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से बाहर निकाला जा रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित हो।


मैनपुरी की किशनी विधानसभा के बूथ संख्या 162 पर भाजपा समर्थकों द्वारा गलत तरीके से मतदान किए जाने का विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से बाहर निकाला जा रहा है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित हो। @ECISVEEP @ceoup @DmMainpuri

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 23, 2026
23 Oct 20263:51:39 PM

औरैया में बूथ संख्या 223 में बूथ कैप्चरिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है कि औरैया की सदर विधानसभा के बूथ संख्या 223 पर भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया द्वारा बूथ कैप्चरिंग कराए जाने का विरोध करने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गयी। संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे, मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।


औरैया की सदर विधानसभा के बूथ संख्या 223 पर भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया द्वारा बूथ कैप्चरिंग कराए जाने का विरोध करने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गयी। संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे, मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो। @ECISVEEP @ceoup @DMAuraiya

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 23, 2026
23 Oct 20263:29:20 PM

 निर्वाचन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान की स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

23 Oct 20262:43:40 PM

हापुड़: MLC चुनाव में दोपहर दो बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान

मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव में हापुड़ में दोपहर बाद दो बजे तक मतदान जारी था। इस दौरान शिक्षक विधान परिषद के लिए 52.17 प्रतिशत व स्नातक विधान परिषद के लिए 22.87 प्रतिशत मतदान हुआ। हापुड़ जिले में सभी 14 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से चाक चौबंद व्यवस्था के साथ चुनाव शुरू हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों की ओर से शिविर लगाए हुए थे। इस दौरान समर्थक अपने अपने पक्ष में वोट की अपील करते नजर आए। चुनाव के दौरान किसी प्रकार के हंगामे या अप्रिय घटना नहीं हुई। डीएम कविता मीना व एसपी मधुबन कुमार ने केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

23 Oct 20262:33:40 PM

नोएडा में 2 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

  • शिक्षक- 38.72%
  • स्नातक- 26.45%
23 Oct 20262:29:19 PM

हापुड़ में 2 बजे तक स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन प्रतिशत

  • स्नातक:–22.87%
  • शिक्षक:–52.17%
23 Oct 20262:29:11 PM

11 सीटों पर वोटिंग जारी, BJP-सपा के बीच मुकाबला

यूपी के 72 जिलों में मतदान जारी, 152 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर। 14.81 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल। पिछले चुनाव में सपा ने 6 और BJP ने 5 सीटें जीती थीं।

23 Oct 20262:27:23 PM

01:30 बजे तक हापुड़ में 30 प्रतिशत मतदान

ब्लॉक में चार पोलिंग बूथ पर कुल मतदाता 1038:
बूथ नंबर एक: - स्नातक
कुल मतदाता ------ 228
पुरुष ------------- 142
महिला ----------- 86

बूथ नंबर दो: -- स्नातक
कुल मतदाता ------ 198
पुरुष ------------- 116
महिला ----------- 82

बूथ नंबर तीन: - शिक्षक
कुल मतदाता ------ 393
पुरुष ------------- 292
महिला ----------- 161

बूथ नंबर चार: -- स्नातक
कुल मतदाता ------ 219
पुरुष ------------- 125
महिला ----------- 94

23 Oct 20262:14:10 PM

सीतापुर में MLC चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा

सीतापुर में एमएलसी चुनाव के दौरान सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और भाजपा एजेंट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पूर्व विधायक ने बैलेट छीनने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। यह मामला महोली खंड विकास कार्यालय स्थित मतदान केंद्र का है।

23 Oct 20261:39:27 PM

MLC Chunav Live: दोपहर 12 बजे तक हुआ कितना मतदान

क०सं० विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र का नाम मतदान प्रतिशत (12 P.M)
1 लखनऊ खण्ड स्नातक 15.73 %
2 वाराणसी खण्ड स्नातक 15.08 %
3 आगरा खण्ड स्नातक 18.05 %
4 मेरठ खण्ड स्नातक 18.12 %
5 इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक 13.35 %
6 लखनऊ खण्ड शिक्षक 16.61 %
7 वाराणसी खण्ड शिक्षक 34.71 %
8 आगरा खण्ड शिक्षक 26.70 %
9 मेरठ खण्ड शिक्षक 32.44 %
10 बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक 38.16 %
11 गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक 36.07 %
कुल प्रतिशत 24.09 %
23 Oct 20261:34:09 PM

खण्डवार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

क०सं० निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार
1 लखनऊ शिक्षक लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली एवं प्रतापगढ जनपद
2 वाराणसी शिक्षक बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चन्दौली, भदोही, मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनपद
3 आगरा शिक्षक आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रूखाबाद एवं कासगंज जनपद
4 मेरठ शिक्षक बुलन्दशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली एवं हापुड़ जनपद
5 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर एवं सम्भल जनपद
6 गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी एवं अम्बेडकरनगर जनपद
23 Oct 20261:31:47 PM

MLC Election 2026: किस खण्ड में कितने निर्वाचन क्षेत्र

क०सं० निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार
1 लखनऊ स्नातक लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली एवं प्रतापगढ जनपद
2 वाराणसी स्नातक बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चन्दौली, भदोही, मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनपद
3 आगरा स्नातक आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रूखाबाद एवं कासगंज जनपद
4 मेरठ स्नातक बुलन्दशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली एवं हापुड़ जनपद
5 इलाहाबाद-झांसी स्नातक प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी एवं ललितपुर जनपद
23 Oct 20261:27:48 PM

MLC Chunav Live: खण्ड वार निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी

क०सं० निर्वाचन क्षेत्र का नाम अभ्यर्थियों की कुल संख्या मतदाताओं की कुल संख्या मतदेय स्थलों की कुल संख्या
1 लखनऊ खण्ड स्नातक 16 313531 415
2 वाराणसी खण्ड स्नातक 24 288622 327
3 आगरा खण्ड स्नातक 13 190725 262
4 मेरठ खण्ड स्नातक 08 128595 382
5 इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक 13 264233 354
6 लखनऊ खण्ड शिक्षक 13 53179 249
7 वाराणसी खण्ड शिक्षक 10 34887 123
8 आगरा खण्ड शिक्षक 12 50802 150
9 मेरठ खण्ड शिक्षक 10 54125 130
10 बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक 17 47701 105
11 गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक 16 54910 200
योग 152 1481310 2697
23 Oct 20261:36:02 PM

MLC Election Live: 10 बजे तक यूपी में कहां कितना हुआ मतदान

क०सं० विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र का नाम मतदान प्रतिशत (10 A.M)
1 लखनऊ खण्ड स्नातक 5.37 %
2 वाराणसी खण्ड स्नातक 5.00 %
3 आगरा खण्ड स्नातक 7.37 %
4 मेरठ खण्ड स्नातक 8.47 %
5 इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक 3.75 %
6 लखनऊ खण्ड शिक्षक 5.65 %
7 वाराणसी खण्ड शिक्षक 11.00 %
8 आगरा खण्ड शिक्षक 9.66 %
9 मेरठ खण्ड शिक्षक 11.07 %
10 बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक 13.02 %
11 गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक 14.05 %
कुल प्रतिशत 8.58 %
23 Oct 20261:05:11 PM

नोएडा सेक्टर 39 बूथ पर लगी लंबी लाइन

blog images

नोएडा सेक्टर 39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में एमएलसी चुनाव के लिए बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।

23 Oct 20261:02:36 PM

नोएडा में सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत

मतदान प्रतिशत प्रातः 10:00 बजे तक का

शिक्षक- 10.97%

स्नातक- 08.15%

23 Oct 202612:59:35 PM

हापुड़ में 10 बजे कितना हुआ मतदान

हापुड़ में सुबह 10 बजे तक 771 टोटल वोट पड़े  435 + 336।

10 बजे तक बूथ अनुसार मतदान प्रतिशत

बूथ संख्या मतदान प्रतिशत
91 18%
308 5%
307 28%
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us