Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी फूलों से सजेगा भगवान जगन्नाथ का रथ, हर चौराहे पर रंगोली, भक्ति में डूबेगा नोएडा

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:48 AM (IST)

    इस्कॉन नोएडा 16 जुलाई को भव्य जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन कर रहा है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का रथ विदेशी फूलों से सजेगा। ...और पढ़ें

    16 जुलाई को निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा की जानकारी देते 16 जुलाई को सेक्टर-18 से निकलने वाली इस्कॉन मंदिर समिति सदस्य।

    16 जुलाई को निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा की जानकारी देते 16 जुलाई को सेक्टर-18 से निकलने वाली इस्कॉन मंदिर समिति सदस्य।

    HighLights

    1. 16 जुलाई को इस्कॉन नोएडा द्वारा भव्य रथयात्रा का आयोजन।

    2. भगवान जगन्नाथ का रथ विदेशी फूलों से सजेगा, छप्पन भोग।

    3. हजारों श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद सेवा में शामिल।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा की सड़कों पर 16 जुलाई से भक्ति, संस्कृति और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा का रथ विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देगी।

    पांच स्थानों पर छप्पन भोग और पूरे मार्ग में प्रसाद सेवा

    इस्कॉन नोएडा द्वारा आयोजित इस रथयात्रा में लगभग छह हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जो इस्कॉन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और भव्य रूप से आयोजित की जा रही है।

    रथयात्रा शाम चार बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे के पास से शुरू होकर अट्टा मार्केट, सब माल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक और अडोब चौक होते हुए शाम सात बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी। यात्रा से पहले भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और महाआरती होगी। श्रद्धालु पूरे मार्ग में कीर्तन, नृत्य और प्रसाद वितरण के साथ रथ को खींचेंगे।

    इस बार पांच प्रमुख स्थानों पर छप्पन भोग लगेगा और विभिन्न सेक्टरों से प्रसाद सेवा के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। यात्रा मार्ग पर धार्मिक ग्रंथों का वितरण भी किया जाएगा। रथ और मार्ग की सजावट के लिए वृंदावन, बेंगलुरु, दक्षिण भारत और सिंगापुर से करीब छह कुंतल फूल मंगाए गए हैं।

    खबरें और भी

    अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस, आस्ट्रेलिया और सिंगापुर से 15 विदेशी भक्त विशेष हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 150 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह को प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।