Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    E-85 पेट्रोल वाली Bikes की एंट्री, भारत के पहले मेथेनॉल ट्रक का ट्रायल पूरा; अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से खेती

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:18 PM (IST)

    हीरो और टीवीएस ने ई-20 से ई-85 पेट्रोल पर चलने वाली नई बाइकें इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो में प्रदर्शित कीं। इस एक्सपो में भारत का पहला मेथेनॉल ट ...और पढ़ें

    ई-20 से लेकर ई-85 पेट्रोल तक चलेंगी नई बाइक। फोटो: एआई जनरेटेड

    ई-20 से लेकर ई-85 पेट्रोल तक चलेंगी नई बाइक। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. हीरो-टीवीएस ने ई-20 से ई-85 पेट्रोल बाइकें प्रदर्शित कीं

    2. अशोक लीलैंड ने भारत का पहला मेथेनॉल ट्रक पेश किया

    3. चेन्नई की कंपनी ने शक्तिशाली इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च किए

    आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। पूरे देश में जहां एक ओर ई-20 पेट्रोल को राजनीतिक गलियारों से लेकर आम नागरिकों के बीच चर्चा का अहम मुद्दा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर हीरो और टीवीएस ने ई-20 से लेकर ई-85 पेट्रोल से चलने वाली नई बाइक तैयार कर दी है।

    यह बाइकें जल्द ही सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आने वाली हैं। नए मॉडल को दोनों कंपनियों ने मंगलवार को नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो में प्रदर्शित किया।

    कंपनियों के कर्मचारियों ने बताया कि इन बाइकों को विशेष तौर पर ई-20 से ई-85 तक मिश्रित पेट्रोल से चलने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में लगातार लोगों की ई-20 पेट्रोल से मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इन्हें तैयार किया गया है।

    Auti expo 1

    ई-85 पेट्रोल के लिए कारबोरेटर की जगह लगाया खास पंप

    कंपनियों के कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक की बाइकों में बार-बार बंद होने की समस्या देखने को मिल रही है, लेकिन अब तैयार की गई बाइकों में ई-85 पेट्रोल डालने पर भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इन बाइकों में ई-85 पेट्रोल से चलाने के लिए खासतौर पर कारबोरेटर को हटाया गया है और इसकी जगह पर विशेष तौर पर बनाए गए पंप को लगाया गया है।

    अभी तक की बाइकों में कारबोरेटर से होकर इंजन में पेट्रोल जाता था, लेकिन अब लगाए गए पंप से होकर पेट्रोल इंजन में जाएगा। इस पंप को खासतौर पर ई-85 पेट्रोल के लिए तैयार किया गया है।

    Auto expo 2

    देश का पहला मेथेनाल ट्रक और बस की गईं पेश

    भारत के पहले मेथेनाल से चलने वाले ट्रक को पेश किया गया। इसे अशोक लीलैंड की ओर से तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह से मेथेनाल से चलने के लिए तैयार किया गया है।

    खबरें और भी

    कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि ट्रक के अलावा बस और डीसीएम को भी तैयार किया गया है। इनका सफल ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। इन्हें चेन्नई में तैयार किया गया है।

    डीजल वाहनों के मुकाबले 80 प्रतिशत कार्बनडाई आक्साइड और 90 से 98 प्रतिशत नाइट्रोजन आक्साइड कम निकलेगी।

    Auto expo 4

    इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कम खर्च में काम करेंगे आसान

    एक्सपो में चेन्नई की ही एक कंपनी ने देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया। कंपनी के कर्मचारी रवि सक्सेना का दावा है कि उनकी देश की पहली कंपनी है कि भारत से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने और बिक्री करने में मान्यता प्राप्त है।

    कर्मचारी ने बताया कि उनके यहां पर 27 एचपी और 45 एचपी के दो ट्रैक्टर तैयार किए गए हैं। 27 एचपी ट्रैक्टर में चार टन और 45 एचपी के ट्रैक्टर में 10 टन भार लोड किया जा सकता है।

    Auto expo 3

    27 एचपी को चार्ज करने में 12 से 15 यूनिट और 45 एचपी वाले को चार्ज करने में 60 से 65 यूनिट बिजली की खपत होती है, जबकि डीजल के ट्रैक्टर में 1500 रुपये का ईंधन की खपत होती है। इसके अलावा 250 घंटे के बाद सर्विस भी करानी पड़ती है।

    उन्होंने बताया कि डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले इनमें अधिक ताकत होती है, क्योंकि डीजल वाले में पंप लगा होता है, तो उसे चलने के दौरान हवा भी पहुंचनी चाहिए, जबकि इसमें ऐसा कुछ नहीं है।

    इसके अलावा इसके स्टार्ट करते ही जितने एचपी का इंजन होता है, उतने ही ताकत से काम करना शुरू कर देता है। वहीं डीजल वाले में ऐसी सुविधा नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें- बारिश से नए नवेले नोएडा एयरपोर्ट का ऐसा हाल, अंडरपास में कई फीट तक भरा पानी; ड्रेनेज सिस्टम फेल