Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 11 से 15 अगस्त तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, स्वतंत्रता दिवस और एक्सपो के चलते रोक

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:07 AM (GMT+05:30)

    स्वतंत्रता दिवस समारोह और बायोएनर्जी एक्सपो के कारण ग्रेटर नोएडा व नोएडा में 11 से 15 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इस दौरान भारी वाह ...और पढ़ें

    नोएडा-ग्रेटर नाेएडा में 11 से 15 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

    नोएडा-ग्रेटर नाेएडा में 11 से 15 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. 11 से 15 अगस्त तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू

    2. स्वतंत्रता दिवस, बायोएनर्जी एक्सपो के कारण डायवर्जन

    3. दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस समारोह और इंडिया एक्सपो मार्ट में बायोएनर्जी एक्सपो के चलते यातायात पुलिस ने 11 से 15 अगस्त तक जिले में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।

    इस समय सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

    जानिए यातायात व्यवस्था में क्या रहेगा बदलाव

    यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य परेड के कारण 12 अगस्त की रात 10 बजे से अगले दिन कार्यक्रम के समापन तक और 14 को रात दस बजे से 15 को कार्यक्रम समाप्त होने तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली जाने वाले सभी मालवाहक, भारी, मध्यम, हल्के और यात्री बसों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

    इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

    • चिल्ला बॉर्डर से जाने वाले वाहन: चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
    • डीएनडी बॉर्डर से जाने वाले वाहन: डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें।
    • कालिंदी कुंज-यमुना बॉर्डर से जाने वाले वाहन: यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे।
    • यमुना एक्सप्रेसवे और परीचौक से दिल्ली जाने वाले वाहन: परीचौक से पी-थ्री, कासना, सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे।
    • यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन: फलैदा कट, खुर्जा से सर्विस रोड होकर गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, पुरसा तिराहा, सीएल चौक, कासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचेंगे।

    एक्सपो मार्ट के आसपास 11 से 13 तक डायवर्जन

    इंडिया एक्सपो मार्ट में बायोएनर्जी एक्सपो का 11 से 13 अगस्त तक आयोजन होगा। इसमें प्रतिदिन करीब 10,000 लोगों के आने की संभावना है। इस दौरान एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

    • गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होकर आइएफएस विला जाने वाले वाहनाें को एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से जगतफार्म की ओर रवाना किया जाएगा।
    • एक्सपो में आने वाले आगंतुक: एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नासा यू-टर्न लेकर एक्सपो मार्ट परिसर की पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

    ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

    आगंतुक अपने वाहन एक्सपो मार्ट परिसर के अंदर बनी पार्किंग में पार्क करेंगे। क्षमता फुल होने पर वाहन नासा गोलचक्कर पार्किंग में पार्क कर सकेंगे। वर्षा के कारण पानी भरने की स्थिति में वैकल्पिक पार्किंग तय की गई है।

    इसमें केसी काॅलेज परिसर में 200 वाहन, आइकाॅनिक काॅलेज में 100 वाहन, ट्रीनिटी कालेज परिसर में 150 वाहन और स्टेलर जिमखाना में 40 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

    यह भी पढ़ें- अब नाेएडा को बिजली नहीं देगा गाजियाबाद, 20 मई से बंद हो जाएगी सप्लाई; 20 हजार घरों को मिलेगी राहत

    खबरें और भी