विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Deh Vyapar: ग्रेटर नोएडा में चार स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 28 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार

Published: Sat, 18 Jul 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के बीटा दो क्षेत्र में पुलिस और एएचटीयू ने चार स्पा सेंटरों पर छापा मारकर देह व्यापार में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा।

  2. देह व्यापार में 28 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार।

  3. समाजसेवी संस्था की शिकायत पर हुई यह कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के साइट चार में शनिवार शाम एएचटीयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने चार स्पा सेंटरों में छापामार कर देह व्यापार में संलिप्त करीब 28 युवतियों और 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। किसी समाजसेवी संस्था की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस आरोपितों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई है। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने बताया जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपितों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्त में लिए गए युवकों में से कुछ ग्राहक व कुछ स्पा में काम करने वाले बताए जा रहे हैं।

चल रहे थे कई स्पा सेंटर

बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में साइट फोर के पास की बिल्डिंग में शनिवार शाम करीब पांच बजे एसीपी प्रशाली गंगवार के नेतृत्व में एएचटीयू की टीम, पुलिस बल के साथ पहुंची। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कई स्पा सेंटर संचालित हैं।

वहां पर कई लोग आवाजाही करते दिख रहे थे। टीमों को देखते ही स्पा सेंटर के आसपास मौजूद लोग अचानक वहां से खिसकते नजर आए। टीम के सदस्यों ने बिल्डिंग में संचालित स्पा सेंटर के संचालकों के कागजात की जांच समेत अन्य पूछताछ की।

इसके बाद करीब चार स्पा सेंटर से करीब 28 युवतियां और 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर से गिरफ्त में ली गईं युवतियां पूछताछ में वहां पर मौजूद होने को लेकर कोई ठोस कारण नहीं बता सकीं।

छापामारी में मिले कंडोम

सूत्राें का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। छापामारी में भी स्पा सेंटरों के अंदर से कंड़ोम समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है।

स्पा सेंटरों से गिरफ्तार किए में गए युवक और युवतियों को कोतवाली तक लाने के लिए बस भेजी है। उनके आने पर पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जिसके दामन पर लग चुके हैं ड्रग्स और देह व्यापार के दाग, फीफा ने उसे दी फाइनल में बड़ी जिम्मेदारी; करेगा डेब्यू

यह भी पढ़ें- कोलकाता की तंग गलियों मे चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़