विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: खेल-खेल में कमरे में कैद हुआ 4 साल का मासूम, बुलानी पड़ी पुलिस

Updated: Sat, 21 Feb 2026 06:54 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-थ्री में एक चार वर्षीय बच्चा खेलते समय कमरे में बंद हो गया। कुंडी अंदर से लगने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। सूचना मिलने पर पीआरवी और बीटा दो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मां की गोद में कमरे का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला गया बच्चा।

मां की गोद में कमरे का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला गया बच्चा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पुलिस और पीआरवी की सजगता से सेक्टर पी-थ्री में कमरे में फंसा चार वर्षीय बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। शुक्रवार को बच्चे ने खेल-खेल में कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली थी।

बाद में कुंडी नहीं खोल पाने से कमरे में फंसा बच्चा घबरा कर रोने और चीखने लगा। स्वजन की सूचना पर पहुंचे पीआरवी और बीटा दो पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ कर बच्चे को निकाला।

दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे स्वजन

पुलिस के अनुसार कोमल ने डायल-112 पर सूचना दी कि सेक्टर पी-थ्री स्थित एक मकान में चार वर्ष का बच्चा कमरे के अंदर बंद हो गया है। आनन-फानन पीआरबी-2554 और 8138 की टीम मौके पर पहुंची। तब स्वजन दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे।

73246613

बच्चे को बाहर निकालने वाले पुलिस कर्मी।

स्वजन ने बताया कि वह लोग कुछ समय के लिए बाहर गए थे। तब बच्चा कमरे में सो रहा था। नींद खुलने पर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी। पुन: दरवाजा नहीं खोल पाने पर रोना शुरू किया तब स्वजन को पता चला।

पुलिस कर्मियों ने चंद मिनट में दरवाजा तोड़ कर बच्चे को बाहर निकाला। मां ने बेटे का सुरक्षित देख राहत की सांस ली। स्वजन ने पुलिस की टीम की कार्यशैली की सराहना की है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, महिला-बेटा भागते समय हुए जख्मी