Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैरों में छाले, कंधों पर 11 फीट की कांवड़... भोले की भक्ति में लौट रहा शिवभक्तों का कारवां

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 01:30 AM (IST)

    कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा के शिवालयों की ओर लौट रहे हैं, पैरों में छाले होने के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। 11 जुलाई को सावन सो ...और पढ़ें

    पैरों में छाले होने पर भी शिवभक्तों का उत्साह बरकरार है।

    पैरों में छाले होने पर भी शिवभक्तों का उत्साह बरकरार है।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते मार्गों पर अब कांवड़ियों का कारवां हरिद्वार से अपने-अपने शिवालयों की ओर लौटने लगा है। पैरों में छाले, कंधों पर गेरुआ वस्त्र और हाथों में पवित्र गंगाजल लिए भोले भक्तों के चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि अद्भुत उत्साह और आस्था साफ दिखाई दे रही है। ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार की हर की पैड़ी और गंगोत्री के गोमुख से पतित पावनी मां गंगा का जल लेकर रवाना हुए थे।

    अब ये कांवड़िये वापसी में मुजफ्फरनगर और खतौली के आसपास पहुंच चुके हैं। मार्ग भर में जगह-जगह शिविरों में श्रद्धालुओं की सेवा और भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। डांक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालु भी या तो रवाना हो गए हैं या फिर तैयारियों में जुटे हैं।

    दुजाना गांव से 11 फीट की विशाल कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्त आकाश ने बताया, पैरों में छाले हैं, दर्द भी है, लेकिन भोले की भक्ति के आगे सब बौना है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई तक लालकुआं गाजियाबाद स्थित अपने शिवालय पहुंच जाएंगे। वहां 11 जुलाई को महा जलाभिषेक किया जाएगा।

    कांवड़ियों का कहना है कि इस बार यात्रा में वर्षा के बावजूद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह भोजन, पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी इस बार बड़ी संख्या में कांवड़ लेने के लिए निकले हैं। किस मुराद को पूरी करने के लिए कांवड़ लेने जा रहे हैं यह पूछने पर शिवभक्त मौन हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    म्यूजिक सिस्टम की धुन, भजनों और 'बम-बम भोले के नारों के बीच कांवड़िये बिना रुके अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। अच्छेजा स्थित महक रेजिडेंसी में नव निर्मित भोले नाथ के मंदिर पर भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकल चुका है। 11 जुलाई को सावन के सोमवार पर दादरी और आसपास के शिवालयों में गंगाजल से महा जलाभिषेक होगा, जिसको लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    डाक कांवड़ के लिए भी शिव भक्तों के जत्था हुए रवाना

    डाक कांवड़ लाने के लिए भी शनिवार को सादुल्लापुर, तुस्याना, खेड़ी, भनौता, खेड़ा चौगानपुर समेत आसपास के गांवों से शिव भक्तों का जत्था रवाना हो गया है। जो हरिद्वार से जल उठाने के बाद दौड़ लगाते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे।