विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: दादरी की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग, टला बड़ा हादासा

Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:46 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक मकान में आग लगने के बाद उठती लपटें।

ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक मकान में आग लगने के बाद उठती लपटें।

HighLights

  1. दादरी की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी।

  2. दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया।

  3. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक मकान की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हसनूद्दीन मकान के खुले कमरे में रखे लकड़ी के सामान और वेस्टेज आइटम में अचानक आग भड़क उठी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 11.33.17 AM

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। आग से सिर्फ लकड़ी का सामान और कबाड़ जला है।